Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ग्वालियर में दो फर्जी मेट्रिमोनियल कॉल सेंटर का खुलासा, 19 युवतियां गिरफ्तार; 1500 युवकों से लाखों की ठगी
    देश

    ग्वालियर में दो फर्जी मेट्रिमोनियल कॉल सेंटर का खुलासा, 19 युवतियां गिरफ्तार; 1500 युवकों से लाखों की ठगी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 24, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर 24 दिसंबर। फर्जी दुल्हनों की कई खबरें आपने सुनी और देखी होंगी. मगर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तो फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट ही बना दी गई. एक मास्टरमाइंड ने 19 युवतियों को यहां हायर किया गया. ये नकली दुल्हनें बनकर दूल्हों को ठगती थीं. इस तरह 1500 दूल्हों को इन शातिरों ने मिलकर 1.50 करोड़ की चपत लगा दी. इससे पहले कि और भी कई लोग इनकी ठगी का शिकार होते, इस फर्जी मैट्रिमोनियल का भंडाफोड़ हो गया.

    क्राइम ब्रांच ने थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर नगर और ज्योतिनगर में संचालित दो फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 19 युवतियों को हिरासत में लिया है. यह कॉल सेंटर मैट्रिमोनियल वेबसाइट की आड़ में कुंवारे युवकों को निशाना बनाकर उनसे लाखों-करोड़ों की ठगी कर रहे थे.

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर युवकों का रजिस्ट्रेशन कराते थे. इसके बाद उन्हें मॉडलिंग करने वाली युवतियों की आकर्षक और फर्जी तस्वीरें भेजकर ‘परफेक्ट मैच’ का भरोसा दिलाया जाता था. जब युवक भरोसे में आ जाते थे, तो कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियां उन्हीं फोटो वाली लड़कियों के नाम से कॉल और मैसेज कर बातचीत शुरू करती थीं. धीरे-धीरे भावनात्मक रिश्ता बनाकर वे अलग-अलग बहानों से क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लेती थीं. मोटी रकम मिलते ही मोबाइल नंबर बंद कर संपर्क तोड़ दिया जाता था.

    मयूर नगर से 13 युवतियां पकड़ी गईं
    एसएसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि थाटीपुर क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर सक्रिय हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और थाटीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई. मयूर नगर स्थित मयूर प्लाजा के पीछे एक मकान की पहली मंजिल पर दबिश दी गई, जहां लैपटॉप, कंप्यूटर और रजिस्टर के जरिए फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर संचालित होता मिला. मौके से 12 युवतियों को पकड़ा गया, जबकि कॉल सेंटर का संचालन 24 वर्षीय राखी गौड़ कर रही थी. संचालक सहित कुल 13 युवतियों को हिरासत में लिया गया.

    ज्योतिनगर में दूसरा कॉल सेंटर, 7 अरेस्ट
    पहले कॉल सेंटर के खुलासे के बाद पुलिस को सूचना मिली कि इसी गिरोह का एक और कॉल सेंटर ज्योतिनगर में चल रहा है. क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने द्वारिकाधीश मंदिर के सामने एक फ्लैट की दूसरी मंजिल पर दबिश दी, जहां 7 युवतियां शादी के नाम पर ठगी करती मिलीं. इस कॉल सेंटर का संचालन 26 वर्षीय सीता उर्फ शीतल चौहान कर रही थी. पुलिस के अनुसार, दोनों कॉल सेंटरों का मास्टरमाइंड तिलेश्वर पटेल है, जो फिलहाल फरार है.

    जांच में यह भी सामने आया है कि कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को स्मार्टफोन नहीं दिए जाते थे. उन्हें केवल की-पैड वाले साधारण मोबाइल दिए जाते थे, जिनमें व्हाट्सएप या सोशल मीडिया ऐप्स नहीं होते थे. ठगी के बाद संबंधित सिम और नंबर बंद कर दिए जाते थे, ताकि पुलिस तक कोई डिजिटल सुराग न पहुंचे. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

    fake-matrimonial-call-centres gwalior madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.