Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    देश

    दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 13, 2025No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 13 दिसंबर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए लोगों को मोटा टोल शुल्क देना होगा। भले ही इस हाईवे के देहरादून तक खुलने में समय है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल शुल्क का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके तहत दिल्ली से देहरादून कार में जाने पर करीब 670 रुपये टोल शुल्क देना होगा। सहारनपुर के लिए 417 से 563 रुपये अदा करने होंगे।

    इस एक्सप्रेसवे से बागपत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) तक जाने पर टोल शुल्क नहीं देना होगा। उससे आगे बागपत स्थित काठा टोल प्लाजा क्रॉस करते ही दिल्ली से शुल्क प्रभावी होगा। प्रस्तावित टोल दरों को एक्सप्रेसवे के पूरा खुलने पर अधिसूचित कर लागू किया जाएगा।

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर एनएच-9 से शुरू होकर लोनी, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जा रहा है। इसकी लंबाई 210 किलोमीटर रहेगी। इसका अक्षरधाम मंदिर एनएच-नौ से बागपत स्थित मवीकलां के पास ईपीई तक 31.6 किलोमीटर का खंड ट्रायल के लिए खोला हुआ है। इस एक्सप्रेसवे पर पांच टोल प्लाजा हैं। दिल्ली से जाते वक्त पहला टोल प्लाजा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बार्डर पर है। दिल्ली-बागपत ईपीई तक आने-जाने वालों के लिए इस पर कोई टोल नहीं लगेगा। बागपत के काठा, सहारनपुर के रसूलपुर, गणेशपुर और सैयद माजरा गांव के पास टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली का प्राविधान किया गया है। इसमें 12 इंटरचेंज हैं, जहां टोल बूथ हैं। वहां से शामली, मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार समेत एक्सप्रेसवे पर चढ़ा और उतरा जा सकता है।

    राजधानी से दून तक संभावित टोल दरें
    यात्रा कार हल्के मालवाहक वाहन बस-ट्रक

    दिल्ली से काठा 232 रुपये 376 रुपये 788 रुपये
    दिल्ली से रसूलपुर 417 रुपये 676 रुपये 1418 रुपये
    दिल्ली से गणेशपुर 563 रुपये 912 रुपये 1912 रुपये
    दिल्ली से देहरादून 670 रुपये 1085 रुपये 2275 रुपये

    एक्सप्रेसवे पर होंगे 5 टोल

    पूरे एक्सप्रेसवे पर कुल पांच टोल प्लाजा बनाए जा रहे हैं, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए 12 इंटरचेंज भी तैयार किए गए हैं। इन इंटरचेंज के जरिए आसपास के शहरों और कस्बों से एक्सप्रेसवे पर आसानी से एंट्री और एग्जिट मिल सकेगी।

    delhi-dehradun-expressway tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.