Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने खाली कराया परिसर
    • जानबूझकर काटा जा रहा मुस्लिमों का वोट: अखिलेश
    • रूस में चार भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला, खून से ‘स्वास्तिक’ बनाकर छोड़ा मैसेज
    • मेडिकल स्टोरों पर लिवर की नकली दवा सप्लाई कर रहे 5 गिरफ्तार
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आग की घटनाएं और उनमें मरने वालों को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीति बने, जिम्मेदार अधिकारियों को दी जाए समय से पहले सेवानिवृति और पीड़ितों को पांच पांच करोड़ की राशि
    देश

    आग की घटनाएं और उनमें मरने वालों को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीति बने, जिम्मेदार अधिकारियों को दी जाए समय से पहले सेवानिवृति और पीड़ितों को पांच पांच करोड़ की राशि

    adminBy adminDecember 9, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोवा के नाइट क्लब में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसके मालिक के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। लेकिन सौरभ और गौरव लूथरा के कहीं चले जाने की खबरें पढ़ने को मिल रही हैं। इसमे जो जाने गई उसे आकस्मिक आपदा में नहीं रखा जा सकता क्योंकि इसके मालिकों की लापरवाही का ही यह परिणाम कह सकते हैं। क्लब में अग्निकांड हादसा कोई पहला मामला नहीं है और ना ही इसमें लोगों की जान जाने की बात नई है। ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय मुददा बनती जा रही हैं जब यह होती है तो सरकार और प्रशासन सुधार के बड़े दावे करता है लेकिन समय बीतने पर सब इसे भूलते चले जाते है। परिणामस्वरूप इसके लिए जिम्मेदार विभाग के लोग अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने की भावना को प्राथमिकता से रखते हुए निर्माण के नियमों का पालन कराना भूल जाते हैं। इसका कारण किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है।
    गौरव और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुकआउट तो जारी किया ही गया दो अन्य क्लब और ढाबा भी सील किए गए हैं। समय बीतने पर नागरिक इसे भी भूल जाएंगे। सवाल उठता है कि जो इसमें मारे गए और ऐसी घटनाओं में मृतकों और परिवार को कौन न्याय दिलाएगा क्योंकि मुआवजा देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने से ना यह घटनाएं रूक पा रही है और ना पीड़ित परिवारेों को न्याय मिल पा रहा है। मेरा पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से आग्रह है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्णय लेने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की सेवाएं समय से पहले समाप्त कर जिन संस्थानों में ऐसी घटनाएं घटती है उनके लिए जिम्मेदारों को जेल भेजा जाए और पीड़ित परिवारों को पांच पांच करोड़ रूपये की राशि और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी या व्यापार की सुविधाएं दी जाए लेकिन ऐसी घटनाएं हर हाल में रोकी जाए क्योंकि इनके बारे में पढ़कर आत्मा आहत हो जाती है और लगता है कि इसके लिए जिम्मेदार कब तक बचते रहेंगे। अब कोई समाधान इन आग की घटनाओं का खोजा जाना चाहिए। पटाखा या अन्य फैक्ट्रियों में गरीब आदमी मारे जाते हैं। अब इस प्रकार की घटनाओं से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई शीघ्र हो ऐसा मुझे लगता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने खाली कराया परिसर

    February 9, 2026

    जानबूझकर काटा जा रहा मुस्लिमों का वोट: अखिलेश

    February 9, 2026

    रूस में चार भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला, खून से ‘स्वास्तिक’ बनाकर छोड़ा मैसेज

    February 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.