Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध
    • इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा
    • लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई
    • एनसीईआरटी विवाद को लेकर भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना
    • 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp
    • बिहार में पत्रकार विमल कुमार के दो हत्यारों को उम्रकैद
    • सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
    • सलीम पर मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानलेवा हमला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली में 7 जिलों के नाम बदलेंगे, दो नए बनेंगे
    देश

    दिल्ली में 7 जिलों के नाम बदलेंगे, दो नए बनेंगे

    adminBy adminNovember 24, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 24 नवंबर। राजधानी में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार राजस्व जिलों की सीमा में बदलाव करने जा रही है। अब दिल्ली में 11 की जगह 13 जिले होंगे और 33 की जगह 39 सब डिवीजन होंगी।

    नए जिलों का परिसीमन निगम के जोन के हिसाब से किया गया है और अधिकांश के नाम भी निगम जोन पर ही रखे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास भेजे गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार जल्द यह प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजेगी और उनकी मंजूरी के बाद परिसीमन में बदलाव हो जाएगा।

    सरकार दिल्ली में ऐसे जिले गठित करना चाहती है, जहां कानून व्यवस्था को छोड़कर बाकी मुद्दों के लिए एक ही कार्यालय हो। लोगों को अलग-अलग दफ्तरों में भटकना न पड़े। इसके लिए निगम जोन के अनुरूप ही सरकार राजस्व जिलों का गठन करने जा रही है।

    नए जिलों की प्रस्तावित सूची
    पुरानी दिल्ली – सदर बाजार, चांदनी चौक
    मध्य दिल्ली – डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी
    नई दिल्ली – नई दिल्ली, दिल्ली कैंट
    सिविल लाइंस – अलीपुर, आदर्श नगर, बादली
    करोल बाग – मोती नगर, करोल बाग
    केशव पुरम – शालीमार बाग, शकूर बस्ती, मॉडल टाउन
    नरेला – नरेला, मुंडका, बवाना
    नजफगढ़ – द्वारका, बिजवासन–वसंत विहार, कापसहेड़ा, नजफगढ़
    रोहिणी – रोहिणी, मंगोलपुरी, किराड़ी
    शाहदरा दक्षिण – गांधी नगर, विश्वास नगर, कोंडली
    शाहदरा उत्तर – करावल नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा
    दक्षिण जिला – महरौली, मालवीय नगर, देवली, आरके पुरम
    पश्चिम जिला – विकासपुरी, जनकपुरी, मादीपुर

    जनता को क्या लाभ होगा?
    दिल्ली की बड़ी आबादी रोजाना सरकारी कामों के लिए विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काटती है. कई बार एक विभाग से दूसरे विभाग जाने में समय व धन दोनों की बर्बादी होती है. सरकार का मानना है कि जिलों और सब-डिवीजनों की संख्या बढ़ने से सेवाएं जनता के घर के करीब उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही फाइलों का निपटारा तेज होगा, दफ्तरों में भीड़ कम होगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए यह पुनर्गठन समय की मांग है. नई जिलेबंदी से शहर का प्रशासन और अधिक आधुनिक, चुस्त और सुगम बन सकेगा.

    delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध

    February 28, 2026

    इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा

    February 28, 2026

    लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.