बस्ती 22 नवंबर। बस्ती के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार की देर शाम रास्ता पूछने के लिए बुलाकर दो बाइक सवार हमलावरों ने युवक के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। हत्याकांड को अंजाम प्रेमी और उसके नाबालिग दोस्त ने अंजाम दिया। युवक की शादी हफ्तेभर पहले ही गोंडा जिले के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रांट के बैयनमवा पुरवा की रहने वाली युवती से हुई थी। नई नवेली दुल्हन की करतूत से परिवार के साथ ही पूरा गांव शर्मिंदा है।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक अनीस की इसी महीने 13 तारीख को शादी हुई थी। गोंडा जनपद की रहने वाली रुखसाना से उसका निकाह हुआ। शादी के बाद विदा कर दुल्हन को घर ले आया, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी ही उसकी जान लेने वाली है। जब दुल्हन अपने मायके गई तो बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले रिंकू से उसने मुलाकात की।
रुखसाना और रिंकू के बीच बीते 3 से 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुखसाना अनीस से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी अनीस से करा दी। इसके बाद रुखसाना प्रेमी रिंकू से पति अनीस की हत्या की साजिश रची। जिसके बाद रिंकू अपने साथी शिव के साथ रुखसाना के ससुराल पहुंचा। अनीस को रास्ता पूछने के बहाने बुलाकर गोली मार दी और फरार हो गया। अनीस को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत गई। अनीश मुंबई में क्रेन चलाता था। बीते 10 नवंबर को मुंबई से शादी के लिए घर आया था। 13 नवंबर को वह भारत लेकर गोंडा गया, जहां पर उस की निकाह रुखसाना से हुआ।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम को लगाया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि रुखसाना का रिंकू नाम के लड़के के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर उसने अपने प्रेमी के साथ साजिश रची और अपने पति की हत्या करवा दी। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

