Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया की आधी आबादी का सम्मान और हौंसला बना रहे, यौन हिंसा जैसी घटनाओं पर रिपोर्ट जारी करना, रक्षा और सुरक्षा करने के इंतजाम होने चाहिए
    • आखिर क्या होगा अब तो सोचने से भी घबराहट होती है! केंद्र और प्रदेश की सरकारें भले ही कितना प्रयास कर रही हों लेकिन कुछ बिंदु ऐेसे हैं जो समाप्त होने या उनमें सुधार के स्थान पर वो सुरसा के मुंह की भांति बढ़ते ही जा रहे हैं।
    • विधेयकों पर राज्यपाल एवं राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए समयसीमा तय नहीं की जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
    • यूपी में 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
    • नोएडा एयरपोर्ट से 14 रूटों पर चलेंगी रोडवेज की बसें, मथुरा-वृंदावन तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी
    • नागयालंका मंदिर के पीछे नदी में अचानक दिखे सैकड़ों सांप, वीडियो वायरल
    • हर व्यक्ति को सुलभ शौचालय उपलब्ध हो वक्त की यह सबसे बड़ी मांग, पिंक टायलेट बने बड़ी संख्या में
    • खेलों और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के प्रदूषण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुनिया की आधी आबादी का सम्मान और हौंसला बना रहे, यौन हिंसा जैसी घटनाओं पर रिपोर्ट जारी करना, रक्षा और सुरक्षा करने के इंतजाम होने चाहिए
    देश

    दुनिया की आधी आबादी का सम्मान और हौंसला बना रहे, यौन हिंसा जैसी घटनाओं पर रिपोर्ट जारी करना, रक्षा और सुरक्षा करने के इंतजाम होने चाहिए

    adminBy adminNovember 21, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में ८४ करोड़ महिलाएं अपने जीवन में कभी ना कभी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई। आंकड़ों के अनुसार बीते १२ माह में दुनियाभर में ३१.०६ करोड़ महिलाएं हुई यौन हिंसा का शिकार। देखने में लगता है कि इस बारे में काफी कदम उठाए जा रहे हैं मगर इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्थिति बहुत ही खराब है। क्योंकि इनसे पता चलता है कि देश में लगभग ३० प्रतिशत महिलाओं ने पति या साथी द्वारा शारीरिक या यौन ङ्क्षहसा का अनुभव किया है। इस हिसाब से जो दर्शाया गया है उससे पता चलता है कि हर तीसरी महिला ने कम से कम एक बार यौन हिंसा का सामना किया। इससे संबंध एक खबर के अनुसार दुनियाभर में सरकारों की तमाम सख्तियों और महिला उत्थान की कोशिशों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की स्थिति चिंताजनक है। विश्व में हर तीन में से एक महिला ने अपने जीवन में कभी न कभी यौन हिंसा का सामना किया है।
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 31.6 करोड़ महिलाएं अपने पति या साथी से और 1.25 करोड़ किशोरियों ने पिछले 12 महीनों में यौन हिंसा का सामना किया। 84 करोड़ महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी यौन हिंसा का सामना कर चुकी हैं।
    प्रगति भी अत्यंत धीमी रू महिलाओं के खिलाफ हिंसा को कम करने की प्रगति भी अत्यंत ही धीमी रही है। पिछले दो दशकों में इसमें प्रति वर्ष केवल 0.2 प्रतिशत की कमी आई है।
    परिवार या समाज का डर रू ज्यादातर महिलाएं या किशोरियां परिवार या समाज के दबाव में ऐसे मामलों की शिकायत करने से कतराती हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, जब तक आधी आबादी डर में जी रही हो तो कोई समाज न्यायपूर्ण, सुरक्षित या स्वस्थ नहीं हो सकता।भारत में भी स्थिति खराब
    डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के आंकड़े भी काफी चिंताजनक हैं। देश में लगभग 30श् महिलाओं ने अपने जीवन में पति या साथी द्वारा शारीरिक या यौन हिंसा का अनुभव किया है। वहीं, 22.4 महिलाएं पिछले 12 महीनों में ऐसी हिंसा का झेल चुकी हैं। करीब 4.1 भारतीय महिलाओं ने 15 वर्ष की उम्र के बाद से किसी गैर-पार्टनर द्वारा यौन हिंसा का जीवन में कभी ने कभी सामना किया है। 1.2 महिलाएं पिछले 12 महीनों में गैर पार्टनर द्वारा हिंसा का शिकार बन चुकी हैं।
    रोकथाम के उपायों पर बहुत ही कम खर्च
    महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने वाले कार्यक्रमों पर दुनियाभर में बहुत ही कम पैसा खर्च किया जा रहा है। दूसरी ओर, युद्ध तकनीक से जुड़े नए खतरे, गरीबी और असमानता सभी महिलाओं के लिए जोखिम को और बढ़ा रहे हैं।
    जहां तक मुझे लगता है कि उपाय इस बारे में बहुत हो रहे हैं मगर ग्रामीण कहावत ज्यों ज्यो दवा कि मर्ज बढ़ता ही गया के समान इस मामले में उतना सुधार नहीं हो रहा जितना होना चाहिए। हमारी सरकारें दावा कर रही हैं कि महिला उत्पीड़न में अभूतपूर्व कमी आई है और डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के हिसाब से स्थिति खराब है। मेरा मानना है कि अगर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के आंकड़ें सही नहीं है तो केंद्र सरकार को इस पर विरोध जताना चाहिए क्योंकि इससे देश की छवि तो खराब हो ही रही है महिलाओं में एक प्रकार का खौफ पैदा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि मेरी सोच ठीक ना हो लेकिन महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उनका सम्मान और आत्मविश्वास और उनकी तरफ कोई गलत निगाह से ना देख पाए इसके लिए ऐसी रिपोर्टों पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला। शंका के बादल जरूर उत्पन्न हो सकते हैं। जबकि सरकार इस प्रकार की हिंसा रोकने लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। पीड़िताओं को बेहतर सामाजिक मदद और स्वावलंबी बनाने के साथ ही सुरक्षा के लिए कानून लागू करने में भी पीछे नहीं है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आखिर क्या होगा अब तो सोचने से भी घबराहट होती है! केंद्र और प्रदेश की सरकारें भले ही कितना प्रयास कर रही हों लेकिन कुछ बिंदु ऐेसे हैं जो समाप्त होने या उनमें सुधार के स्थान पर वो सुरसा के मुंह की भांति बढ़ते ही जा रहे हैं।

    November 21, 2025

    विधेयकों पर राज्यपाल एवं राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए समयसीमा तय नहीं की जा सकती: सुप्रीम कोर्ट

    November 21, 2025

    यूपी में 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

    November 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.