Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लखनऊ में मंत्री आवास के पास मां-बेटे ने खाया सल्फास, हालत गंभीर
    देश

    लखनऊ में मंत्री आवास के पास मां-बेटे ने खाया सल्फास, हालत गंभीर

    adminBy adminNovember 19, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 19 नवंबर। लखनऊ में पर्यटन मंत्री के आवास के पास बुधवार दिन में 11:30 बजे मां-बेटे ने सल्फास खा लिया। वे सड़क पर गिर गए। हालत बिगड़ने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। बेटे को भर्ती कर लिया गया, लेकिन मां की हालत लगातार बिगड़ रही थी इसलिए उन्हें KGMU रेफर किया गया।

    मां का नाम मुनेश सिंह (56) और बेटे का नाम बलजीत सिंह (38) है। वह मथुरा के बरसाना के रहने वाले हैं। दोनों के पास एक बैग मिला है जिसमें सल्फास के 2 पाउच और 1 मोबाइल फोन था। बेटे की जेब से एक एप्लिकेशन मिली है। इसमें लिखा है- भूमाफिया ने 43 लाख रुपए लेकर प्लॉट नहीं दिया। मकान से भी निकाल दिया। अब धमकी देते हैं कि हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हमारे बिजनेस पार्टनर हैं।

    पुलिस सूत्रों ने बताया- मां-बेटे सीएम आवास की तरफ जा रहे थे। लेकिन, पुलिस सुरक्षा को देखते हुए पहले ही जहर खा लिया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से इस घटना का कोई कनेक्शन नहीं है।
    बलजीत की जेब में एक एप्लीकेशन मिली। इसमें लिखा है- मथुरा के भूमाफिया जयप्रकाश त्यागी, नरेश त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, हरि नारायण राय और अभय शर्मा ने उन्हें लूट लिया है। इन लोगों से एक प्लॉट 15 लाख और एक मकान 28 लाख रुपए में खरीदा था। 2 साल हो गए लेकिन मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में घर से बाहर निकाल दिया। वहीं, प्लॉट पर भी कब्जा नहीं दिया।
    इनके खिलाफ जब कोर्ट से मुकदमा दायर करवाया तो ये लोग दबंगई करने लगे। हर अधिकारी के पास शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर से ये लोग कहते हैं कुछ नहीं कर पाओगे। उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हमारे बिजनेस पार्टनर हैं।

    2 पेज की एप्लिकेशन में लिखा है- जब हमने चारों भूमाफिया के खिलाफ भाजपा और मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत की तो इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। मेरी मां के कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद जो मकान हमें बेचा उसी मकान से हमें निकालकर हमारे सारे सामान को बाहर फेंक दिया। अब वहां ताला लगा दिया है। हमें धमकी दी है कि अगर हम दोबारा उस मकान की तरफ गए तो हमें जान से मार देंगे।
    हमारे जीवनभर की कमाई इन लोगों ने लूट ली। हमारी बेइज्जती भी थी। हमारे पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.