Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें
    • भाजपा दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही: अखिलेश
    • बहन की शादी, किस्तें भरने को 15 लाख में चावल बेचा, दो भाई गिरफ्तार
    • 1000 करोड की हेराफेरी में मदद करने के आरोप में पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक समेत 18 पर केस दर्ज
    • एसडीएम के सरकारी आवास पर कोई बांध गया जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता, मालिक की तलाश शुरू
    • मूर्ति के चक्कर लगा रहे कुत्ते की भी पूजा शुरू
    • ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी 242 वेबसाइटों पर प्रतिबंध
    • 1 अप्रैल से कैशलेन की व्यवस्था होगी खत्म, सिर्फ फास्टैग या UPI से लिया जाएगा टैक्स
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शत्रु संपत्ति पर सरकार और नागरिकों का अधिकार: योगी
    देश

    शत्रु संपत्ति पर सरकार और नागरिकों का अधिकार: योगी

    adminBy adminNovember 12, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाराबंकी 12 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले में 1734 करोड़ रुपये की लागत से 254 परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की बाराबंकी जिले कुर्सी विधानसभा के झांसापुरवा से राष्ट्रीय एकता और विकास की नई धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट देने से लेकर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक बांटे। मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले वंदे मातरम् के सामूहिक गान ने वातावरण को देशभक्ति की ऊर्जा से भर दिया। सीएम के मंच पर पहुंचते ही “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के उद्घोष से सभास्थल गूंज उठा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिन सेक्यूलरिस्टों की आंखों में धूल झोंकी गई हैं, उन्हें बताइए कि मोहमदाबाद का नवाब मुस्लिम लीग का कोषाध्यक्ष बनकर पाकिस्तान के लिए धनराशि उपलब्ध कराता था।

    भारत की संपत्ति को भारत को तोड़ने के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा था। वह भागकर पाकिस्तान भी चला गया था। वहां दुर्गति होने पर उसके वंशज फिर से भारत में हाथ-पैर मार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रॉपर्टी शत्रु संपत्ति है और इस पर सिर्फ भारत की सरकार व नागरिकों का अधिकार है।

    ब्रिटिश सरकार हो या मुगलकाल, सभी ने एकता को छिन्न-भिन्न किया: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंग्रेज नहीं चाहते थे कि भारत एक रहे। उन्होंने भारत को बांटने की साजिश की थी। मुगलकाल और ब्रिटिश सरकार ने एकता को छिन्न-भिन्न किया। जो भारत लाखों-हजारों वर्षों से अखंड रहा, ब्रिटिश कालखंड में उसके एक-एक टुकड़े अलग होते गए। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन 14 अगस्त 1947 का था, जब भारत की दो भुजाओं को पृथक करके ब्रिटिशर ने बड़ी चोट की थी। उनकी मंशा थी कि भारत को अनेक भागों में विभाजित कर दें। ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की थी कि भारत को आजाद करेंगे, लेकिन इसे दो भागों में बांटेंगे। देसी रियासतों को छूट देंगे कि वे मर्जी से भारत-पाकिस्तान में शामिल हों या स्वतंत्र अस्तित्व को भी बनाए रख सकते हैं, लेकिन लौहपुरुष ने 563 रियासतों को देश का हिस्सा बनाकर वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में नागरिकों के दिल में राज किया।

    254 योजनाओं से 1734 करोड़ की सौगात
    मुख्यमंत्री योगी ने जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में 254 परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 1734 करोड़ रुपये है। इनमें सड़क, औद्योगिक विकास, सिंचाई, पेयजल, कृषि और महिला स्वावलंबन से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और प्रगतिशील किसानों की सराहना की।

    अयोध्या में 25 नवंबर को लहराएगा केसरिया ध्वज
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2025-26 भारत की गौरवगाथा का प्रतीक बनने जा रहा है। यह वही कालखंड है। जब वंदे मातरम् की रचना को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, सरदार पटेल की भी 150वी जंयती का यह वर्ष है और डॉ. आंबेडकर द्वारा संविधान सभा को संविधान सौंपे जाने के 75 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के उपरांत 25 नवंबर को केसरिया ध्वज लहराएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यह दृश्य भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बनेगा।”

    barabanki CM YOGI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें

    January 17, 2026

    भाजपा दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही: अखिलेश

    January 17, 2026

    बहन की शादी, किस्तें भरने को 15 लाख में चावल बेचा, दो भाई गिरफ्तार

    January 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.