Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुकदमे में नाम निकालने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार
    देश

    मुकदमे में नाम निकालने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 30, 2025No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 अक्टूबर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी का नाम केस से हटाने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा धनंजय सिंह महानगर थाने के पेपर मिल पुलिस चौकी पर तैनात है। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार रात में आजमगढ़ के मेहनाजपुर निवासी दरोगा को पुलिस चौकी से रिश्वत लेते दबोच लिया।

    इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक आलमबाग स्थित ब्रिटिश स्कूल ऑफ लैंग्वेज के संचालक प्रतीक गुप्ता व उसके एक परिचित रियाज पर उनकी पर्सनल सेक्रेटरी ने काॅफी में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप है कि आरोपियों ने युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई और मुंह खोलने पर धमकी दी। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर महानगर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतीक गुप्ता को कानपुर से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपी प्रतीक गुप्ता का नाम हटाने के लिए दरोगा रिश्वत देने का दबाव डाल रहे थे।

    प्रतीक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन में की। इसके बाद एक टीम गठित की गई। टीम ने प्रतीक को रुपयों के साथ दरोगा के पास भेजा। पुलिस चौकी में दरोगा ने जैसे ही रुपये अपने हाथ में लिए। एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारकर धनंजय को दबोच लिया। दरोगा को लेकर जाते हुए वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। दरोगा धनंजय सिंह इसके पहले बंगला बाजार पुलिस चौकी पर तैनात था। आरोपी दरोगा के खिलाफ अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एंटी करप्शन टीम उनसे पूछताछ में जुटी है।

    एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने कुछ साल पहले प्रतीक की कंपनी में बतौर उनकी पर्सनल सेक्रेटरी नौकरी शुरू की थी। तब पीड़िता का वेतन नौ हजार रुपयेे था। बाद में आरोपी युवती को काम के सिलसिले में अपने साथ शहर से बाहर भी ले जाने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने युवती का वेतन 35 हजार रुपये कर दिया। प्रतीक मूल रूप से कानपुर के फजलगंज दर्शनपुरवा स्थित श्याम भवन का रहने वाला है। प्रतीक वर्तमान में निशातगंज स्थित सांई धाम अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है। आरोप है कि आठ सितंबर 2024 को प्रतीक ने युवती को काम के बहाने से फ्लैट पर बुलाया। वहां पहले से रियाज मौजूद था। आरोपियों ने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

    युवती का कहना है कि वीडियो के बल पर आरोपी उनको ब्लैकमेल करने लगे। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण युवती चुप रही। एक साल के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत जुटाई। इसके बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई।

    anti-corruption bribe tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.