Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की उपभोक्ताओं के बारे में सोच है सराहनीय! इन आठ बिंदुओं को जनहित में किया जाए लागू
    देश

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की उपभोक्ताओं के बारे में सोच है सराहनीय! इन आठ बिंदुओं को जनहित में किया जाए लागू

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 25, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पहली बार बैंक के उपभोक्ताओं और आम आदमी के कार्यों को आसानी से उपलब्ध कराए जाने व बैंकों के लॉकर में रखे धन व सामान की सुरक्षा के लिए एक जनवरी २०२६ से एक अप्रैल २०२६ के बीच आरबीआई सेे २३८ बैकिंग नियमों का ड्राफ्ट बनवाया है। उसे लागू करने की जो बातें सामने आ रही है वो आशाजनक है। बताते हैं कि दस नवंबर तक इस बारे में उपभोक्ताओं और जनता से सुझाव मांगे गए हैं। कहा जा रहा है कि लॉकर में रखा सामान गायब हुआ तो बैंकों को भुगतना होगा। खबर है कि २३८ नियमों का जो ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है उसके तहत साइबर ठगी के मामलों में अनदेखी किए जाने पर जुर्माना, बुजुर्गों को घर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना। केवाईसी के नियमों को सरल बनाना, ऋण के नियमों में सुधार की व्यवस्था होगी। बताते हैं कि लॉकर में रखे सामान का लॉकर शुल्क का सौ गुना तक का जुर्माना बैंक की तरफ से ग्राहक को दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व में जनवरी २०२३ में लॉकर समझौते में बैंक पिछड़े क्योंकि आरबीआई ने बैंकों को बैंकों की लॉकर सुविधा के साथ समझौते के आदेश दिए थे जो २० प्रतिशत भी लागू नहीं कर पाए।


    क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के अफसरों द्वारा इस बारे में दस नवंबर तक सुझाव मांगे गए हैं तो मेरा कहना है कि बैंकों के लॉकर में रखे पूरे सामान की भरपाई बैंक करे और इसके लिए समयानुसार वो उपभोक्ता से सामान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि लॉकर के शुल्क का सौ गुना कोई महत्व नहीं रखता। वर्तमान में सौ रूपये से २०० तक शुल्क बताते हैं अब इसका सौ गुना का अंदाजा लगा सकते हैं वो लॉकर धारक के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगा।
    सभी बैंक कर्मियों को हिन्दी आना और उसमें काम करना अनिवार्य हो।
    अगर सुधार की बात है तो बैंकों का ज्यादातर कार्य से संबंध जो फार्म उपलबध कराए जाते हैं वो कम शब्दों में हिन्दी में हो।
    उपभोक्ता से लोन देते समय जो फार्म भरवाए जाते हैं उसे कुछ जरूरी बिंदुओं को समाहित कर हिन्दी में छपा होना चाहिए ।
    दस बजे से शाम पांच तक बैंककर्मी लंच को छोड़ अपनी सीट पर हो जिससे ग्राहको को कोई परेशानी ना हो।
    साइबर ठगी के बढ़ रहे मामलों में कमी लाने हेतु बैंक खातों की गोपनीयता बढ़ाई जाए।
    कोई भी बैंक कर्मी किसी प्रकार के घोटाले में पाया जाता है तो समय से पूर्व उसे सेवानिवृत किया जाए।
    अगर रिजर्व बैंक ऐसे नियमों का पालन करता हे तो पीएम की आम आदमी के बारे में सोचने का लाभ आम नागरिकों को मिल सकता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.