Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मदरसे में मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, पिता ने वीडियो जारी कर लगाया चरित्र हनन का आरोप; प्रिंसिपल समेत दो पर FIR, एक गिरफ्तार
    देश

    मदरसे में मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, पिता ने वीडियो जारी कर लगाया चरित्र हनन का आरोप; प्रिंसिपल समेत दो पर FIR, एक गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 25, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद, 25 अक्टूबर। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मदरसे में 13 वर्षीय 8वीं की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का शर्मनाक मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने मदरसा एडमिशन इंचार्ज, प्रधानाचार्या और स्टाफ पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी पाकबड़ा के दिल्ली रोड स्थित मदरसा जामिया असहनुल बनात इंटर कॉलेज में पढ़ती है। साल 2024 में बेटी का 7वीं कक्षा में एडमिशन कराया था। एडमिशन के नाम पर मदरसे ने 35 हजार रुपये भी जमा कराए थे। इस साल बेटी ने 8वीं कक्षा में प्रवेश लिया है। पिता के अनुसार रिश्तेदार के बीमार होने पर उसकी पत्नी प्रयागराज चली गई थी। घर में खाने-पीने की दिक्कत के चलते वह बीती 16 जुलाई को वो मदरसे से बेटी को चंडीगढ़ लेकर चले गए थे। प्रयागराज से आने के बाद पत्नी 21 अगस्त को बेटी को लेकर मदरसे छोड़ने पहुंची तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

    छात्रा के पिता बोले- पूरे परिवार का चरित्र हनन किया
    आरोप है कि प्रधानाचार्य और एडमिशन सेल के इंचार्ज ने पहले छात्रा का मेडिकल कराने और वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लाने को कहा। मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर धक्का देकर उसे मरदसे से भगा दिया। छात्रा के पिता के अनुसार मदरसे वालों ने कहा कि हमारे पास एक फोन आया था, जिसमें बताया गया कि छात्रा के पिता ने ही उसके साथ गलत संबंध बनाया है। इसलिए सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। मदरसे ने पूरे परिवार का चरित्र हनन करने का काम किया है। वहीं मदरसे के मुफ्ती सलमान ने कहा कि आज तक किसी ने ऐसा आरोप नहीं लगाया। किसी भी छात्रा से कभी मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया।

    moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.