Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चिकित्सकों और सीए को लायन्स क्लब भवानी ने किया सम्मानित
    • सपा जिला कोषाध्यक्ष रचित व दो साथियों को 218 करोड़ की जीएसटी चोरी में भेजा जेल
    • तीन साल में कुल 400 ई-रिक्शा ही सील कर पायी पुलिस
    • निराश्रित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी : योगी
    • देश का पहला निजी राकेट विक्रम-1लांच होगा 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच
    • हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से आफत, 9 लोगों की मौत, 49 से ज्यादा सड़कें बंद
    • व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
    • यूपी में 125 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बकरा नदी में डूबे पांच बच्चे, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक
    देश

    बकरा नदी में डूबे पांच बच्चे, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक

    adminBy adminOctober 21, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अररिया 21 अक्टूबर। बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम और मंगलवार सुबह दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में पांच बच्चे बकरा नदी में डूब गए। इनमें तीन बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत है। वहीं, एक बालक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम तारण गांव की चार बच्चियां बकरा नदी के किनारे मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन बच्चियां भी पानी में कूद पड़ीं और चारों डूब गईं।

    सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने देर रात गोताखोरों की मदद से सभी बच्चियों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    मृत बच्चियों की पहचान तारण गांव वार्ड संख्या 12 की रिहाना (9 वर्ष) पिता मो. इस्लाम, वार्ड संख्या 13 की खुशनुमा (8 वर्ष) पिता मो. मंजर, और वार्ड संख्या 10 की शायका (13 वर्ष) पिता मो. रकीब के रूप में हुई है। सभी बच्चियों की उम्र 8 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
    घटना की जानकारी मिलते ही जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    इसी बीच, मंगलवार सुबह तारण गांव के ही वार्ड संख्या 2 निवासी राजा (11 वर्ष) पिता मो. नईम की बकरा नदी में डूबने की खबर से फिर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि राजा नदी में स्नान करने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

    bakra-river bihar jokihat tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चिकित्सकों और सीए को लायन्स क्लब भवानी ने किया सम्मानित

    July 3, 2026

    सपा जिला कोषाध्यक्ष रचित व दो साथियों को 218 करोड़ की जीएसटी चोरी में भेजा जेल

    July 3, 2026

    तीन साल में कुल 400 ई-रिक्शा ही सील कर पायी पुलिस

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.