Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना
    • पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा
    • VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें
    • गुरुग्राम में यू-टर्न लेते समय ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल
    • गाजियाबाद के युवक की हत्या कर शव मेरठ में फेंका, शरीर पर चोट के निशान; सीसीटीवी से होगी हत्यारों की पहचान
    • इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस
    • छुट्टे पैसे ना होने के नाम पर हो रही अनकही वसूली, ग्राहक उपभोक्ता अदालत का सहारा ले सकते हैं
    • आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में थाईलैंड के दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत
    देश

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में थाईलैंड के दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत

    adminBy adminOctober 17, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव 17 अक्टूबर। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में थाईलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 240 के पास हुआ। एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के निकट खड़ी इनोवा कार में बैठे दो विदेशी नागरिक लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे और इसी दौरान पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मारती हुई खाई में जा गिरी।

    सीओ ने बताया कि हादसे में थाईलैंड देश के नागरिक अनान (35) और सकुलसुख (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्‍होंने बताया कि दोनों व्यक्ति इलेक्ट्रिशियन थे और श्रावस्ती में रह रही थाई मूल की एक महिला के बुलावे पर आने के बाद दिल्ली के एक मंदिर में काम करने जा रहे थे। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    सीओ ने बताया कि अर्टिगा कार के चालक और उसमें सवार दो अन्य व्यक्ति इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों के साथ रह रही प्रकोव वांगसोमबुन ने बताया था, कि उन्होंने ही दोनों इलेक्ट्रिशियन को काम के लिए बुलाया था और वे दिल्ली जा रहे थे। प्रकोव वांगसोमबुन लगभग 15 वर्ष पूर्व भारत आई थीं और उप्र के श्रावस्ती के एक मंदिर में निवास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों युवक वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए थे।

    road-accident tazza khabar tazza khabar in hindi unnao uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना

    July 5, 2026

    पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा

    July 5, 2026

    VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.