Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, पूरन कुमार पर लगाए आरोप; चार पेज का सुसाइड नोट
    देश

    रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, पूरन कुमार पर लगाए आरोप; चार पेज का सुसाइड नोट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 14, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोहतक (हरियाणा) 14 अक्टूबर। हरियाणा पुलिस की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। एडीजीपी सुसाइड मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार दोपहर रोहतक पुलिस की साइबर सैल के एक एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला है। आशंका है कि उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि डीएसपी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने व एफएसएल टीम की जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
    घटनास्‍थल से चार पेज का फाइनल नोट (सुसाइड नोट) मिला है। नोट में आईपीएस पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    रोहतक-साइबर सेल में तैनात एएसआई ने चार पेज के सुसाइड नोट आईपीएस पूरन कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी बनाया है। उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी को ईमानदार बताया है। उन्होंने नोट में पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी बताया और लिखा कि पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से सुसाइड किया है। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी शहादत देकर जांच की मांग कर रहा हूं। इस भ्रष्टाचार परिवार को छोड़ा नहीं जाए।

    उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं संदीप कुमार पुत्र दयानंद, गांव जुलाना जींद से हूं। मैंने अपनी जिंदगी में सच्चाई का साथ दिया है। उन्होंने लिखा कि मैंने सच्चे और ईमानदार लोग पसंद है। मेरे दादा और छोटे दादाजी सेना में रहे और वे देश के लिए लड़े। मेरी रगों में देशभक्ति है। उन्होंने लिखा कि देश और समाज से बड़ा कोई नहीं होता। संदीप ने अपने सुसाइड नोट में आईपीएस पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी बताया और डीजीपी शत्रुजीत कपूर को ईमानदार और निडर व्यक्ति बताया है।

    वहीं, सुसाइड नोट की अटकलों को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच फिलहाल प्रारंभिक चरण में है। संदीप की कथित आत्महत्या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत को लेकर बढ़ते विवाद के बीच हुई है। बता दें कि 52 साल के पूरन कुमार ने चंडीगढ़ मे अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी। वह हाल ही में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में महानिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे।

    डीजीपी पर लगाए आरोप
    पूरन कुमार ने कथित तौर पर अपने आठ पेज के फाइनल नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर (जिन्हें अब छुट्टी पर भेज दिया गया है) तत्कालीन रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर “घोर जाति-आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार” का आरोप लगाया है।

    asi-satish-lathar-committed-suicide haryana rohtak tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.