Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रचंड जीत पर PM मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में कमल खिला, कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम
    • मकान में आग लगने से पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर
    • 12 साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
    • दहेज की मांग के लिए पति समेत नौ ससुरालियों पर एफआईआर
    • जय श्री राम के नारे ममता के घर के बाहर लगे, बीजेपी कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
    • जहाज पर फैले हंता वायरस से दम्पति सहित 3 लोगों की मौत
    • ‘विजय की हार से डरे फैन ने गला काटकर की जान देने की कोशिश
    • एलपीजी संकट के चलते गांववालों ने अपनाई पुरानी परंपरा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत केस में श्रीसन कंपनी का मालिक गिरफ्तार
    देश

    कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत केस में श्रीसन कंपनी का मालिक गिरफ्तार

    adminBy adminOctober 9, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई 09 अक्टूबर। पूरे देश में ‘जहरीली’ कफ सिरप पीने से करीब 20 बच्चों की मौत का मामला गर्माया हुआ है. इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स के मालिक एस रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया है.

    मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. श्रीसन मेडिकल्स के मालिक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है. इस मामले पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा लाया जाएगा.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश की पुलिस के लिए श्रीसन मेडिकल्स के मालिक को पकड़ना बहुत जरूरी हो गया था. इसके लिए उन पर इनाम भी घोषित किया गया था. वहीं, आरोपियों की मदद करने वालों पर 20 हजरा का इनाम भी घोषित था. रंगनाथन की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष एसआईटी भी बनाई गई थी.

    मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बच्चों की हत्याओं का ठीकरा तमिलनाडु सरकार पर फोड़ा था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने काफी लापरवाही बरती है. कफ सिरप से मौत का पहला केस मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल से सामने आया था, जहां पिछले दो हफ्ते में कई मासूमों की मौत हो गई थी. इसके बाद राजस्थान के कुछ जिलों से भी कफ सिरप पीने के बाद मौत की खबरें आई थीं.

    इस मामले पर छिंदवाड़ा प्रशासन के मुताबिक कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद मासूमों को उल्टी, यूरिन में जलन और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि किडनी खराब हो गई है और काम करना बंद कर दिया है. मरने वाले बच्चों में सभी की उम्र 2 से लेकर 5 साल तक थी. हालत बिगड़ने पर कई बच्चों को नागपुर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. मामले को बढ़ता देख देश के कई राज्यों में कफ सिरप को बैन कर दिया गया है.

    COUGH SYRUP DEATH CASE SRESAN PHARMA OWNER S RANGANATHAN tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रचंड जीत पर PM मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में कमल खिला, कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम

    May 4, 2026

    मकान में आग लगने से पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर

    May 4, 2026

    12 साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.