Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»2 करोड़ लूटने वाला नरेश पंडित एनकाउंटर में ढेर, बाल-बाल बचे ASP अनुज चौधरी
    देश

    2 करोड़ लूटने वाला नरेश पंडित एनकाउंटर में ढेर, बाल-बाल बचे ASP अनुज चौधरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 6, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नरेश पंडित ढेर हो गया। इस एककाउंटर में ASP (ग्रामीण) अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। बताया जा रहा है कि गनीमत रही गोली जैकेट में धंस गई और वो बाल-बाल बच गए। जबकि एसओ रामगढ़ संजीव दुबे घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    बदमाश नरेश पर 2 करोड़ रुपए लूटने का आरोप था। वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस रविवार दोपहर माल बरामदगी के लिए उसे ले जा रही थी, तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी।

    उस पर लूट और डकैती समेत 9 मुकदमे दर्ज थे। SSP सौरभ दीक्षित और DIG ने नरेश पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा था। यह मुठभेड़ थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुई है। घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अलीगढ़ के अरनी का रहने वाले नरेश ने 30 सितंबर को 2 करोड़ रुपए की लूट की थी। उस दिन कानपुर से आगरा जा रही जीके कंपनी की कैश वैन को नरेश ने अपने साथियों को लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नरेश भी था। बदमाशों के पास से लगभग 1 करोड़ रुपए और दो कारें बरामद की थीं।
    रविवार दोपहर रामगढ़ थाने के इंस्पेक्टर चमन शर्मा तीन सिपाहियों के साथ आरोपी नरेश को माल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर के पास नरेश ने पेट दर्द का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे बाजरे के खेत में हथकड़ी लगाकर बैठाया और सिपाही पानी लेने चले गए। इसी दौरान नरेश खेतों के रास्ते फरार हो गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
    रात करीब 8 बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने आरोपी नरेश को घेर लिया। खुद को बचाने के लिए नरेश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी संजीव दुबे को लगी और दूसरी एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नरेश के सीने में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मुठभेड़ में एएसपी अनुज चौधरी के साथ शिकोहाबाद, मक्खनपुर और रामगढ़ थाने की पुलिस, सीओ प्रवीण तिवारी समेत एसओजी की टीम शामिल थी।

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.