लखनऊ, 04 अक्टूबर। 8 और 9 अक्टूबर को लखनऊ, झांसी और मेरठ से चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं लखनऊ से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
दरअसल, राजधानी स्थित अमौसी स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से लखनऊ जं तक चलने वाली गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ जं. से मेरठ सिटी तक जाने वाली ट्रेन संख्या 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी 8 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। वहीं 9 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इन गाड़ियों के समय में हुआ बदलाव
11 अक्टूबर को गोमतीनगर से चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव हुआ है। यह ट्रेन गोमतीनगर से शाम 4 : 55 बजे के स्थान पर 6:25 बजे प्रस्थान करेगी। 12 अक्टूबर को लखनऊ जं. से चलने वाली गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है। यह गाड़ी लखनऊ जं. से 4:40 बजे के स्थान पर 7:00 बजे लखनऊ से वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं 12 अक्टूबर को 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से चलेगी। यह गाड़ी लखनऊ जं. से शाम 5:30 बजे के बजाय 6:30 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 20922 लखनऊ जं.-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस के समय में भी बदलावा हुआ है। यह ट्रेन 10 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। 12 अक्टूबर को लखनऊ जं. से शाम 5:50 बजे के स्थान पर यह ट्रेन 6:00 बजे बांद्रा के लिए प्रस्थान करेगी।