Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»22 को गंगोत्री और 23 को भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
    देश

    22 को गंगोत्री और 23 को भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 2, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी 02 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. इसके बाद मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में होंगे. वहीं गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे.

    यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर गुरुवार को विधि-विधान धन लग्न अमृत वेला पर 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. दशहरा पर्व पर आज पुरोहित समाज की मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया. यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया गुरुवार को विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला के अवसर पर दोपहर 12.30 बजे कपाट 6 माह शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

    यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार अब 6 माह शीतकाल में यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना होगी. इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम अपनी बहन को लेने रवाना होगी. इस मौके पर सुनील उनियाल, विजय प्रकाश, प्रदीप उनियाल उनियाल संजीव उनियाल, राघवानन्द उनियाल,कृतेश्वर उनियाल, महावीर प्रसाद मनमोहन उनियाल , सुरेश उनियाल,दिव्यांशु उनियाल नारायण उनियाल, आदि मौजूद रहे.

    वहीं, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे. गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया नवरात्र के शुभअवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मूहूर्त को पंचांग के अनुसार निकाला गया.

    उन्होंने बताया गंगोत्री धाम के कपाट 6 गते कार्तिक को अभिजीत मूहूर्त में 11 बजकर 36 मिनिट पर बंद कर दिए जाएंगे. उसके बाद गंगा जी की विग्रह डोली में भोगमूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना होगी. 22 अक्टूबर की रात को गंगा जी की डोली मुखबा गांव से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित मार्कडेंय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी. उसके बाद अगले दिन 23 अक्टूबर को दोपहर में गंगा जी की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी. जहां गंगा मंदिर में उनकी भोगमूर्ति को विधिविधान से शीतकाल छह माह के लिए स्थापित किया जाएगा.

    CHARDHAM YATRA 2025 GANGOTRI DHAM tazza khabar tazza khabar in hindi YAMUNOTRI DHAM
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.