Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सांड के झुंड से टकराई बाइक, पेट में सींग घुसने से दो दोस्तों की मौत
    देश

    सांड के झुंड से टकराई बाइक, पेट में सींग घुसने से दो दोस्तों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 1, 2025No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बदायूं 01 अक्टूबर। बदायूं में सांड से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक अपने मौसेरे भाइयों और दोस्त के साथ दो अलग-अलग बाइक से बहन के घर देवी जागरण में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी एमएफ हाइवे पर अचानक से सांड का झुंड सामने आ गया। जब तक ब्रेक लगाने की कोशिश करते, तेज रफ्तार बाइक झुंड से टकरा गई।

    टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक से गिर गए। तभी सांडों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने एक युवक के पेट में सींग घोप दी। वहीं दूसरा युवक भी सांडों के पैरों तले कुचल गया।

    आगे चल रहे मौसेरे भाई और मौके पर मौजूद लोग मदद को दौड़े, पर सांडों के झुंड ने उन्हें भी दौड़ा लिया। हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। सांडों के उत्पात के बीच दोनों युवक काफी देर तक हाइवे पर छटपटाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस-108 की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात की है।
    मितरौली गांव निवासी विवेक ठाकुर (20) अपने दोस्त मुरादाबाद निवासी अमन उर्फ वंश वर्मा (20) के साथ मंगलवार को अपनी बहन राधा के ससुराल दातागंज कोतवाली के सदुल्लागंज गांव में देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से दातागंज जा रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर विवेक के मौसेरे भाई सक्षम और मयंक चल रहे थे।

    सक्षम और मयंक थोड़ा आगे चल रहे थे। विवेक और अमन पीछे चल रहे थे, तभी मंगलवार रात करीब 10 बजे एमएफ हाइवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुड़िया धुरेकी चौराहे के पास अचानक से सांडों का झुंड सामने आ गया। विवेक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, पर तब तक बाइक झुंड से टकरा गई। दोनों जमीन पर गिर पड़े तो सांडों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

    एक सांड ने अमन के पेट में सींगे घोप दीं। दोनों सींगें पेट के आर-पार हो गईं। वहीं सांडों ने विवेक को पैरों तले कुचल दिया। आगे चल रहे मयंक, सक्षम और अन्य राहगीर मदद के लिए पहुंचे तो सांडों ने उन्हें दौड़ा लिया। सभी जान बचाकर भागे। करीब 20 मिनट तक सांडों का झुंट हाइवे पर तांडव करता रहा।

    बाद में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लहूलुहान विवेक और अमन को बिसौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।

    badaun tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना

    August 10, 2026

    विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस

    August 10, 2026

    उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.