Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुजफ्फरनगर मालखाने से 19 लाख कैश, कीमती जेवरात, हथियार गायब, रिटायर्ड मोहर्रिर पर केस
    देश

    मुजफ्फरनगर मालखाने से 19 लाख कैश, कीमती जेवरात, हथियार गायब, रिटायर्ड मोहर्रिर पर केस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 1, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 01 अक्टूबर। नई मंडी कोतवाली के मालखाने से 19 लाख नकद, जेवरात और तमंचे व कारतूस गायब हो गये। पुलिस अधिकारी दो साल तक मामला छिपाए रहे। कमेटी की जांच पड़ताल के बाद माल मोहर्रिर (दीवान) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    तत्कालीन इंस्पेक्टर दिनेश बघेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि 29 सितम्बर 2017 से 31 मार्च 2023 तक नई मंडी कोतवाली में नरेन्द्र कुमार सिरोही माल मोहर्रिर रहे। वह मंडी कोतवाली से ही प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए। आरोप है कि 31 मार्च 2023 को रिटायर्ड होने के उपरांत भी उन्होंने कोतवाली के नए हेड मोहर्रिर को मालखाना का पूरा चार्ज नहीं दिया। उन्हें कई बार कोतवाली प्रभारी ने नोटिस भी जारी किए।

    20 जुलाई 2024 को सीओ नई मंडी ने कोतवाली का निरीक्षण किया। माल कम पाए जाने पर रिटायर्ड नरेन्द्र सिरोही को कोतवाली बुलाकर मालखाना का माल पूरा कराने के निर्देश दिए। नवम्बर 2024 व 23 जनवरी 2025 को भी नोटिस भेजने पर भी माल पूरा नहीं कराया गया। नौ फरवरी 2025 को आरोपी के नाम नोटिस तामील कराया। डीआईजी सहारनपुर ने 21 फरवरी को एसएसपी को कमेटी गठित करने के आदेश दिए। गठित कमेटी ने लिस्ट तैयार करने के बाद मालखाने का चार्ज कोतवाली के हेड मोहर्रिर ब्रज कुमार को सौंप दिया।

    कमेटी की जांच में 19 लाख 79 हजार 140 रुपये नकद, आभूषण और कारतूस एवं तमंचे कम पाए गए। 24 अप्रैल और 24 जुलाई को भी नोटिस तामील कराने पर भी आरोपी माल मोहर्रिर कोतवाली में नहीं पहुंचे तब आरोपी नरेन्द्र कुमार सिरोही के खिलाफ मालखाने से माल का गबन होने की रिपोर्ट एसएसपी को एक अगस्त 2025 को भेजी गई। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
    बताया गया कि मालखाने से 17 लाख रुपये पुराने मिले हैं, जो नोटबंदी के समय के है। उन्हें बदलवाना था लेकिन ऐसा नही किया गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.