Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन
    • रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
    • यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार
    • अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
    • गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल
    • कांग्रेस ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की
    • ‘गैर पक्षकार भी हो सकता है अवमानना का जिम्मेदार’
    • ईरान हमारा पारंपरिक मित्र इंसानियत के साथ खड़े रहें : इमरान मसूद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 7 लोगों की दर्दनाक मौत
    देश

    फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 7 लोगों की दर्दनाक मौत

    adminBy adminOctober 1, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य झुलस गए हैं। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    पहला हादसा
    फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी देशराज की मौत हुई। वे रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तेज बारिश के चलते वे एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दूसरा हादसा
    असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरौली में दो युवक नीरज गुप्ता और कल्लू गुप्ता जंगल में जानवर चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से मारे गए। इनके साथ मौजूद विपिन रैदास को भी गंभीर हालत में सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    तीसरा हादसा
    ललौली के दतौली गांव में 36 वर्षीय भेड़पालक रवी पाल अपने 14 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ भेड़ चराने जंगल गया था। अचानक हुई बारिश के दौरान दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे कि बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात को भेड़ें बिना मालिक के घर लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और तलाश करने पर दोनों शव पेड़ के नीचे मिले।

    अन्य मौतें
    सदर तहसील के थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रासादात निवासी 40 वर्षीय सना बानो और खागा तहसील के किशनपुर थाने के अफजलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जागेशरन निषाद की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई। जागेशरन भैंस चराते समय पेड़ के नीचे खड़ा था जब उसके ऊपर बिजली गिर गई।

    एडीएम फतेहपुर अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व टीम राहत कार्यों में लगी हुई है। सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद दी जा रही है। 48 घंटे के अंदर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। फतेहपुर जिले में यह हादसा बारिश और आकाशीय बिजली की भयावहता को फिर से याद दिलाने वाला साबित हुआ है। सभी से अपील है कि बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों में खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

    Death due to lightning fatehpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन

    March 5, 2026

    रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

    March 5, 2026

    यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.