Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री की स्वदेशी को बढ़ावा देने… अंग्रेजों द्वारा किये गये उत्पीड़न की याद दिलाने वाले एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब का नाम भारतीय खिलाड़ी अथवा महापुरूष के नाम पर रखा जाये
    • 3 महीने के नवजात के पेट में था 8 हफ्ते का भ्रूण, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बाहर निकाला
    • जगन्नाथ मंदिर को वापस मिलेगी 300 करोड़ की 57 एकड़ जमीन, 65 साल पुरानी लीज रद
    • नैनीताल में दिखी उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
    • मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत, शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर; 2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक
    • सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज पर कागज फेंके
    • ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के डैम से तबाही की वार्निंग
    • गंगानगर में घटतौली पकड़ी, आठ कारोबारियों के चालान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुकानदार-स्टाफ ने महिला को सरेआम लातों से पीटा, 92 हजार की साड़ियां चुराने का लगाया आरोप
    देश

    दुकानदार-स्टाफ ने महिला को सरेआम लातों से पीटा, 92 हजार की साड़ियां चुराने का लगाया आरोप

    adminBy adminSeptember 26, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु 26 सितंबर। बेंगलुरु में एक साड़ी शॉप के दुकानदार और उसके स्टाफ ने साड़ी चुराने के आरोप में एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें दुकानदार और उसके स्टाफ लातों से महिला की पिटाई करते दिखे।

    एक वीडियो में दिखा कि महिला एक दुकान के सामने बेसुध बैठी थी। दुकानदार ने उसका हाथ पकड़ा और घसीटते हुए सड़क पर ले आया। फिर महिला की पीठ पर जोर से लात मारी। इससे महिला जमीन पर गिर गई। फिर आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी।

    दुकानदार ने जूते पहन रखे थे। उसने महिला को फिर से घसीटा। पीठ पर मुक्का मारा। इसके बाद उसके सीने पर दो बार लात मारी। इस दौरान महिला मदद के लिए चिल्लाती रही। उसके आस-पास कई लोग थे, जो तमाशबीन बने रहे। कुछ तो फोन से घटना का वीडियो बनाते दिखे।

    ये पूरी घटना बेंगलुरु के एवेन्यू रोड पर हुई। यहां स्थित माया सिल्क साड़ी स्टोर के मालिक उमेद राम ने आरोप लगाया कि महिला ने उसकी दुकान से 61 साड़ियों का एक बंडल चुरा लिया। साड़ियों ​​​​​की कीमत ​​₹91,500 रुपए बताई गई।
    पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में महिला साड़ी का बंडल ले जाते हुए दिखाई दी। अगले दिन जब वह उसी इलाके में लौटी, तो दुकान के मालिक और उसके स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दिखा कि आरोपी महिला को सड़क पर घसीट रहे थे, उसे बार-बार थप्पड़ और लात मार रहे थे। भीड़ में खड़े एक शख्स के हाथ में लोहे का रॉड था। दुकानदार ने रॉड लेकर महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया।

    शुरुआत में, पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। महिला के पास से चोरी की गई कुछ साड़ियां भी बरामद हुईं। हालांकि, उसके साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

    कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बाद, बेंगलुरु पुलिस ने दुकान मालिक और उसके स्टाफ दोनों को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

    bengaluru tazza khabar tazza khabar in hindi viral-video
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रधानमंत्री की स्वदेशी को बढ़ावा देने… अंग्रेजों द्वारा किये गये उत्पीड़न की याद दिलाने वाले एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब का नाम भारतीय खिलाड़ी अथवा महापुरूष के नाम पर रखा जाये

    July 11, 2026

    3 महीने के नवजात के पेट में था 8 हफ्ते का भ्रूण, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बाहर निकाला

    July 11, 2026

    जगन्नाथ मंदिर को वापस मिलेगी 300 करोड़ की 57 एकड़ जमीन, 65 साल पुरानी लीज रद

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.