Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती
    • बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली
    • सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच
    • भाजपा लाएगी कानून का राज, एक माह में जेल में होंगे अपराधी : राजनाथ
    • आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ जालसाजी का आरोप
    • पेशे से संबोधित करना एससी एसटी एक्ट के तहत अपराधन नहींः हाईकोर्ट
    • शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव
    • सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीजेपी विधायक और ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच जमकर चले लाठी-डंडा, हॉकी और धारदार हथियार; 30 से ज्यादा घायल
    देश

    बीजेपी विधायक और ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच जमकर चले लाठी-डंडा, हॉकी और धारदार हथियार; 30 से ज्यादा घायल

    adminBy adminSeptember 24, 2025No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोंडा 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में भाजपा विधायक और ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह विवाद दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान शुरू हुआ और जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में लगभग 30 से 35 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें ब्लॉक प्रमुख के तीन बेटे भी शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक, कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बावन सिंह और बीजेपी ब्लॉक प्रमुख जुगरानी शुक्ला के पति भवानी शुक्ला के समर्थक एक ही समय में ब्लॉक परिसर में चल रहे दो कार्यक्रमों के दौरान आमने-सामने आ गए। एक तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बैठक चल रही थी, जिसमें ब्लॉक प्रमुख जुगरानी शुक्ला, उनके पति भवानी शुक्ला और उनके बेटे भी शामिल थे। यह बैठक विजयादशी के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। दूसरी ओर, ब्लॉक परिसर के एक अलग हिस्से में जीएसटी में मिली छूट पर धन्यवाद सभा हो रही थी, जिसमें विधायक बावन सिंह, उनके बेटे गौरव उर्फ मोनू सिंह और समर्थक मौजूद थे। दोनों कार्यक्रम एक साथ चलने की वजह से समर्थक आपस में भिड़ गए और पहले नारेबाजी शुरू हुई। फिर देखते ही देखते झगड़ा हाथापाई में बदल गया।

    दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा, हॉकी और धारदार हथियार चलाए। कुर्सियां टूटीं, मेजें उलट गईं और पत्थरबाजी भी हुई। इस झड़प में दोनों तरफ लगभग 30 से 35 लोग घायल हुए, जिनमें ब्लॉक प्रमुख के तीन बेटे भी शामिल हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही कटरा बाजार, करनलगंज और कौड़िया थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी जैसे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर भीड़ को तितर-बितर किया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

    gonda tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती

    March 3, 2026

    बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली

    March 3, 2026

    सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.