Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मालकिन ने नौकरानी की बेटी को मारा थप्पड़, मां ने 70 लाख के गहने और नकदी चुराई
    देश

    मालकिन ने नौकरानी की बेटी को मारा थप्पड़, मां ने 70 लाख के गहने और नकदी चुराई

    adminBy adminSeptember 20, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारना बहुत महंगा पड़ा। बदला लेने के लिए नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से 70 लाख कीमत के हीरे, प्लेटिनम और सोने के जेवर और 40 हजार की नकदी ही साफ कर डाली। गृह स्वामी की शिकायत के बाद पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा कर दिया।

    मुरादाबाद के एक निर्यातक की कोठी से अचानक हीरे के कई आइटम, प्लेटिनम और सोने की जूलरी व नकदी गायब हो गई। जिसकी रिपोर्ट निर्यातक की तरफ से थाना सिविल लाइंस में लिखाई गई तो CO सिविल लाइंस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मात्र 16 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर दिया।

    एक्सपोर्टर के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की रात को मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले रवीश खन्ना ने आरोप लगाया कि उनकी कोठी से कुछ समान चोरी हो गया है। इसमें अभियोग पंजीकृत कर co सिविल लाइंस और सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने इस घटना को 24 घंटे से पहले वर्क आउट किया। इसमें चोरी करने वाली घर की नौकरानी ममता जो थाना नागफनी क्षेत्र की रहने वाली है। उसे अरेस्ट किया है और उसके पजेशन से चोरी हुआ 100% माल बरामद हुआ है। इसमें तीन चार आइटम डायमंड के हैं एक प्लेटिनम का है बाकी गोल्ड के आइटम्स हैं और चालीस हजार रुपए हैं।

    ममता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जब वो बीमार हुई थी, तब इसने बेटी को काम करने भेजा था तब बेटी ने मालकिन की लिस्टिक और परफ्यूम लगा लिया था। जिससे नाराज होकर मालकिन ने इसकी बेटी को डांटा था और थप्पड़ मार दिया था। बस उसी गुस्से में इसने वहां ये काम किया है। नौकरानी ममता घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़ी गई इसमें सीसीटीवी बहुत महत्वपूर्ण रोल रहा। ममता का प्रोपर वेरीफिकेशन नहीं हुआ था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

    moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.