Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»6 जिलों में जन शिकायतों पर कार्रवाई में हीलाहवाली पर डीजीपी ने लगाई फटकार
    देश

    6 जिलों में जन शिकायतों पर कार्रवाई में हीलाहवाली पर डीजीपी ने लगाई फटकार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 13, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में जन शिकायतों में वृद्धि पाई गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने नाराजगी जताते हुए संबंधित चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और दो जिलों के पुलिस आयुक्तों से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जनपदों, कमिश्नरेट, रेंज और जोन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में यह बात उभरकर सामने आई। पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य रूप से चार बिंदुओं- जन सुनवाई, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई।

    डीजपी राजीव कृष्ण की समीक्षा में पाया गया कि 75 में से 56 जनपदों में जन-शिकायतों में कमी आई है, जबकि 20 जनपदों में थोड़ी वृद्धि हुई है। पुलिस महानिदेशक ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन-शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जनपदों के जून, जुलाई और अगस्त के जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।

    शिकायतों में वृद्धि वाले इन 20 जनपदों में सर्वाधिक वृद्धि वाले छह जिलों में शिकायतों के शिथिल पर्यवेक्षण पर डीजीपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए देवरिया, संभल, कौशांबी, बदायूं के पुलिस अधीक्षकों एवं गाजियाबाद तथा वाराणसी के पुलिस आयुक्तों से स्पष्टीकरण मांगा। डीजीपी ने प्रत्येक जनपद को अपने उन थानों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया, जहां पर जन शिकायतों के निस्तारण में लगातार शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही है।

    डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की भी समीक्षा की। इसमें झांसी, बहराइच, लखनऊ, जौनपुर, कानपुर और आगरा में सबसे अधिक शिकायतें मिलीं। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायत सही पाए जाने पर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करे।

    कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि छोटी से छोटी घटना में भी संवेदनशीलता, सजगता और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। साइबर अपराध की समीक्षा में डीजीपी ने कहा कि वित्तीय पुनर्नियोजन की शिकायतों में पीड़ित द्वारा त्रुटिपूर्ण जानकारी देने के कारण कई मामलों में धनराशि ‘फ्रीज’ नहीं हो पाती, ऐसे मामलों में ‘साइबर क्राइम हेल्प डेस्क’ की टीम तत्काल पीड़ित से वार्ता कर त्रुटियों को ठीक करे ताकि धनराशि तुरंत ‘फ्रीज’ हो सके।

    महिला सुरक्षा पर विशेष निर्देश
    महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यह मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी भी शीर्ष 10 प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि छेड़खानी, घरेलू हिंसा आदि जैसे प्रकरणों को भी अत्यंत गंभीरता से लेते हुए थाने स्तर पर इनके त्वरित निस्तारण हेतु ज़िम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। क्षेत्राधिकारी स्तर पर पीड़िता से वार्ता कर छोटे से छोटे मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज की जाए।

    अपर पुलिस महानिदेशक (क़ानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने अपने संबोधन में आगामी त्योहारों में शांति समिति बैठकों में विवादों के निस्तारण, त्यौहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सोशल मीडिया पर छोटी घटनाओं एवं अफवाहों का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करने पर जोर दिया।

    DGP Rajiv Krishna lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.