Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में समूह ‘ग’ के 44 हजार पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां
    देश

    यूपी में समूह ‘ग’ के 44 हजार पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां

    adminBy adminSeptember 11, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी) का परिणाम जारी होने के बाद इन्हें भरने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

    राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों को भरने का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को ऑनलाइन पोर्टल ई-अधियाचन के माध्यम से भर्तियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। आयोग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे 868 भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुल 44778 पद हैं। भर्ती प्रस्तावों का मिलान आयोग के स्तर पर हो रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों में आरक्षण नियम, योग्यता का विस्तृत जिक्र किया गया है या नहीं।आयोग ने जिन प्रस्तावों में खामियां थी, उन्हें विभागों को वापस भेजते हुए इसमें सुधार का निर्देश दिया है। आयोग ने विभागों से कहा है कि भर्ती संबंधी प्रस्ताव स्पष्ट भेजे जाएं। इसमें बताया जाए कि अनारक्षित, एससीएसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कितने पद हैं। इन पदों को भरने के लिए आयु सीमा और योग्यता क्या है? प्रस्ताव स्पष्ट होने के बाद उसे भरने में बाधा नहीं आएगी, वरना खामियों के चलते कोर्ट में मामला फंस जाता है।

    इस बार लेखपालों की भर्ती के लिए सर्वाधिक प्रस्ताव
    इस बार सर्वाधिक लेखपाल भर्ती के लिए प्रस्ताव हैं। लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, कनिष्ठ सहायक के 4582 अधिशासी अधिकारी के 320 पदों के प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं। मत्स्य अधिकारी के 105, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397, बीजीसी तकनीशियन के 255, कंपाउंडर 560, आबकारी सिपाही 564, सहायक विकास अधिकारी 545, सहायक बोरिंग तकनीशियन 419 पद हैं। मानचित्रकार, स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी-मत्स्य निरीक्षक के प्रस्ताव आयोग को मिले हैं।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-recruitment uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.