Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, पूरन कुमार पर लगाए आरोप; चार पेज का सुसाइड नोट
    • बिहार चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
    • मुजफ्फरनगर में पुलिस-ट्रांसफार्मर चोरों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, 6 गिरफ्तार
    • डब्ल्यूएचओ ने तीन भारतीय फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की सख्त चेतावनी
    • SMS अस्पताल के घूसखोर डॉक्टर के लॉकर से निकला 1 करोड़ रुपये का सोना, जांच जारी
    • सिवनी हवाला केस में एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
    • परियोजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : गडकरी
    • अब ‘प्रोफेसर’ बनेंगे बॉबी देओल, दिवाली के 1 दिन पहले करेंगे धमाका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 84 की उम्र में निधन, ‘विक्रम और बेताल’ के थे डायरेक्टर
    एंटरटेनमेंट

    रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 84 की उम्र में निधन, ‘विक्रम और बेताल’ के थे डायरेक्टर

    adminBy adminSeptember 1, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 सितंबर। महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और निर्माता शिव सागर के पिता प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी और आज सुबह उनका निधन हो गया।

    प्रेम सागर का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। सागर वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दुखद खबर को शेयर किया। जिसमें लिखा गया। बहुत ही दुख के साथ बताया जा रहा है कि श्री प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं ररहे। उनकी अंतिम यात्रा पवन हंस जुहू में 2 बजकर 30 मिनट पर निकाली गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति’।

    प्रेम सागर न केवल एक दिग्गज निर्माता थे, बल्कि एक कुशल सिनेमैटोग्राफर भी थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन, दोनों में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया और उसके प्रभाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने पिता द्वारा स्थापित प्रोडक्शन कंपनी सागर आर्ट्स के तहत उनके काम ने कई प्रोजेक्ट्स को आकार दिया।
    सागर ने पुणे के फिल्म भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से ट्रेनिंग ली थी और वे 1968 के बैच के स्टूडेंट थे। यहां से उन्होंने फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की शिक्षा ली।

    बताते चले कि प्रेम के पिता रामानंद सागर को मशहूर टेलीविजन धारावाहिक रामायण के निर्माण के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इस धारावाहिक ने भारतीय टेलीविजन पर एक अमिट छाप छोड़ी और अपने सांस्कृतिक प्रभाव के लिए आज भी उतना ही प्रसिद्ध है। रामायण पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, प्रेम सागर ने इस बैनर के कई प्रोजेक्ट्स में फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया है।

    प्रेम सागर ने विक्रम और बेताल का निर्देशन और इसे प्रोड्यूस किया था, जिसे हर उम्र के दर्शकों ने पसंद किया था। अलिफ लैला, काकभुषुंडी, रामायण और कामधेनु गौमाता. हम तेरे आशिक, बसेरा जैसे प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस किया। वे 1968 में आई आंखे में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में थे और 1976 की चरस में बतौर सिनेमैटोग्राफर रहे।

    bollywood entertainment prem-sagar-died tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, पूरन कुमार पर लगाए आरोप; चार पेज का सुसाइड नोट

    October 14, 2025

    बिहार चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

    October 14, 2025

    मुजफ्फरनगर में पुलिस-ट्रांसफार्मर चोरों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, 6 गिरफ्तार

    October 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.