मेरठ, 29 अगस्त (प्र)। किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक को पुलिस हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद आरोपित बंद मोबाइल कर दूसरे राज्य में भाग गया था। वहीं मौके से पकड़े गए दोनों मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गत दिवस कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। आरोपितों की साथी किशोरी को थाने से जमानत देकर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि होटल स्वामी अमन फौजी लंबे समय से नाबालिगों को कमरे दे रहा था। होटल के रजिस्टर में गाजियाबाद और हापुड़ के फर्जी आधार कार्ड लगाए जाते थे। मौके पर पकड़ी गई हिंदू किशोरी के नाम पर गाजियाबाद की आलिया का आधार कार्ड लगा हुआ था।
भाजपा कार्यकर्ता अमन फौजी का भावनपुर क्षेत्र के गंगासागर के समीप अब्दुल्लापुर रोड पर निशांत रेजीडेंसी के नाम से होटल है। बीते दिवस बजरंग दल के महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर और अन्य सदस्यों को जानकारी मिली कि होटल के अंदर मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। संगठन के पदाधिकारियों के हंगामा करने पर भावनपुर और गंगानगर थाने की पुलिस भी पहुंच गइ। होटल से दो युवकों व दो किशोरियों को पकड़ा और उन्हें भावनपुर थाने ले गई। पूछताछ में युवकों की पहचान खरदौनी निवासी समीर और तालिब के रूप में हुई वहीं एक किशोरी हिंदू और दूसरी मुस्लिम है। होटल की बुकिंग में सभी के आधार कार्ड गाजियाबाद और हापुड़ के मिले। जांच करने पर यह फर्जी निकले। रजिस्टर में हिंदू किशोरी का नाम आलिया दर्ज था। दोनों किशोरियां कक्षा दस की छात्रा हैं। मुस्लिम किशोरी समीर और तालिब के कहने पर हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल लाई, जहां समीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ सुधीर कुमार ने कहा कि आरोपित भाजपा कार्यकर्ता अमन फौजी को भी हिरासत में ले लिया है।
Trending
- केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
- ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
- निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
- शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान
- वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे
- सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
- रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
- एसएसपी ने की पैदल गश्त, बच्चों ने बांधी राखी व्यापारियों व भाजपाइयों ने किया स्वागत
