मेरठ, 26 अगस्त (प्र)। जम्मू कश्मीर के लद्दाख और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की केंद्र सरकार की घोषणा को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं में बेहद आक्रोश है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय को इस क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव वाला कहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर जल्द रणनीति बनाकर अहम निर्णय लिया जाएगा। गत दिवस मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और संचालन महामंत्री परवेज आलम ने किया। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कुछ अधिवक्ताओं का मानना था कि इस आंदोलन को लेकर पैदल यात्रा की जानी चाहिए। कुछ का मानना था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों का विरोध करना चाहिए। सभी ने प्रमुखता से बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किए जाने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक कर कठोर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा अजय त्यागी अनिल कुमार बख्शी गजेंद्र सिंह धामा सतीश चंद्र गुप्ता अशोक कुमार शर्मा उदयवीर सिंह राणा धीरेंद्र दत्त शर्मा मांगेराम कौरपाल शर्मा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
- संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला

