Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    एंटरटेनमेंट

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    adminBy adminAugust 25, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 25 अगस्त (ता)। केजीएफ’ स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यही कारण है कि फैंस फिल्म के हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बाद अब फिल्म से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आया है।
    मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी के लुक को जारी किया है। इस लुक में हुमा काले कपड़ों में खड़ी नजर आ रही हैं। एक काले रंग की कार के पास हुमा एक मॉडर्न गाउन पहने खड़ी हैं और पोज दे रही हैं। पीछे एक परी की तरह की मूर्ति भी नजर आ रही है। हुमा के लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘पेश है टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में एलिजाबेथ के किरदार में हुमा कुरैशी।’ इस लुक में हुमा किसी महारानी की तरह नजर आ रही हैं। उनका लुक उनके किरदार के दमदार होने का सबूत देता है।
    इससे पहले फिल्म से कियारा आडवाणी का लुक भी सामने आ चुका है। अभिनेता यश ने ही कियारा आडवाणी के लुक को भी रिवील किया था। इसमें कियारा रैंप पर वॉक करती दिख रही थीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। रैंप वॉक करते हुए वह रो रही थीं। उनके चेहरे पर आंसू के निशान दिख रहे थे। हालांकि उनके पीछे जश्न का माहौल नजर आया था। पोस्टर शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा था टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।
    गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिकश् 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक कहानी और कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यश के अलावा अब तक कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के लुक ही सामने आए हैं। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। यही कारण है कि पहले इसी साल रिलीज होने वाली यह फिल्म प्रोडक्शन पूरा न होने के चलते मार्च 2026 तक के लिए आगे बढ़ गई।

    After 'Toxic' Desh Entertenment Huma Qureshi Huma Qureshi will be seen in these films. Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारतीय फैशन का चीन में जलवा

    August 25, 2026

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.