नई दिल्ली, 25 अगस्त (ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर गत दिवस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी दर पिछले 40 वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है और युवाओं में व्यापक असंतोष एवं निराशा है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी संसद की संयुक्त समिति की बैठक के लिए संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि युवाओं में बढ़ती हताशा छात्र आंदोलनों में भी दिखाई दी है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा स्थिति के पीछे एक असफल शिक्षा व्यवस्था और पिछले 12 वर्षों में रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा नहीं होना प्रमुख कारण हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में रोजगार सृजन नहीं हुआ है। विनिर्माण क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर कोई जोर नहीं दिया गया। कांग्रेस नेता के मुताबिक, कुछ नीतियां छोटे कारोबारों को प्रभावित कर रही हैं, जबकि छोटे कारोबारी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी रोजगार और आजीविका से जुड़े अवसरों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी का मुद्दा उनकी पार्टी लंबे समय से उठाती रही है और युवाओं में व्याप्त असंतोष तथा निराशा मौजूदा स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।
Trending
- शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
- कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
- टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
- बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
- आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
- 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

