Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    • शत्रु संपत्तियों पर अब न लीज, न किराया, अनुबंध खत्म होते ही सरकार लेगी कब्जा, फिर होगी नीलामी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की
    • नोएल से विवादों के बीच चंद्रशेखरन का टाटा संस के इस्तीफा
    • केदारनाथ हेली सेवा 15 सितम्बर से
    • न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’
    • राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका
    • दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका
    चुनाव

    राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका

    adminBy adminAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गत दिवस कहा कि सरकार राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर रही है कि यह राज्य का विषय है, जबकि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदिर के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने में कोई हिचक नहीं दिखाई थी। मानसून सत्र के आखिरी चरण में भी संसद में जारी गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार को जनता के प्रति जिम्मेदारी का अहसास नहीं है, क्योंकि संसद ही वह मंच है जहां उसे सवालों के जवाब देने और बयान देने होते हैं।
    उन्होंने संसद भवन परिसर में कहा कि एक बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ था। देश के युवा दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सड़कों पर उतरे थे। उन्हें पीटा गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन पर पैलेट गन चलाई गईं। बिहार में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 का इस्तेमाल किया गया। सरकार को लगता है कि उसे कोई जवाब नहीं देना है, वह यह बयान तक नहीं देना चाहती कि ऐसा कैसे हुआ। आदेश किसने दिया?
    राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मंदिर के लिए पूरे देश से चंदा आया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी आस्था के लिए चंदा दिया था। गरीब लोगों ने यह सोचकर चंदा दिया कि यह मंदिर के लिए है। लोगों की भगवान राम में आस्था सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में भी है। अब आप कह रहे हैं कि यह राज्य का विषय है।
    प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपको चुनाव से पहले अभियान चलाना था और इससे राजनीतिक लाभ लेना था, तब यह राज्य का विषय नहीं था। अब यह राज्य का विषय हो गया है।श्श् उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था। वह किसी प्रदेश के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। मंदिर के उद्घाटन के लिए पूरे देश से लोग आए थे। अब वे कहते हैं कि यह राज्य का विषय है और वे संसद में इसका जवाब नहीं देंगे। चंदा गायब हो गया है। यह क्या तरीका है?

    New Delhi Priyanka Gahandhi ram mandir tazza khabar tazza khabar in hindi The Ram Mandir issue was not a state subject when it was leveraged for political gain: Priyanka
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

    August 13, 2026

    शत्रु संपत्तियों पर अब न लीज, न किराया, अनुबंध खत्म होते ही सरकार लेगी कब्जा, फिर होगी नीलामी

    August 13, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.