Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    एंटरटेनमेंट

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    adminBy adminAugust 12, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. ये दोनों दिग्गज कलाकार करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, इससे पहले इन्हें साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था. टीजर में मेकर्स ने कहानी का पूरा खुलासा न करते हुए केवल परछाइयों और कुछ झलकियों के जरिए तनावपूर्ण माहौल दिखाने की कोशिश की है. आइए जानते हैं इसका टीजर कैसा है.

    आज (12 अगस्त) को ‘हैवान’ फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को सीधे प्रियदर्शन की अंधेरी और खतरनाक दुनिया में खींच लिया. रहस्यमय, बेचैन कर देने वाली साजिशों से भरपूर रोमांचक थ्रिलर बड़े पर्दे पर खलनायकों के एक नए युग के आगमन का संकेत देता है. एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसका टीजर शेयर किया है.

    क्या यह साउथ की फिल्म ‘ओपम’ का रीमेक है?
    यह फिल्म साल 2016 में आई साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ‘ओपम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. कहानी की बात करें तो यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें एक साइकोपैथ और उसके शिकार के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चलता है. फिल्म में सैफ अली खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो देख नहीं सकता, लेकिन वह एक रिटायर्ड जज के अपार्टमेंट का केयरटेकर और मार्शल आर्ट्स का एक्सपर्ट है. फैंस इसे जबरदस्त ‘रियल क्लासिक थ्रिलर’ बता रहे हैं.

    क्या अक्षय कुमार पहली बार विलेन बनेंगे?
    टीजर से मिले सबसे बड़े हिंट के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म में हीरो नहीं, बल्कि विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. एक दृश्य में दिखाया गया है कि सैफ अली खान घर के अंदर सुरक्षित घूम रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार हाथ में खंजर लिए शीशे के बाहर बेबस खड़े हैं. दूसरा हिंट यह है कि सैफ का किरदार नेत्रहीन होने के बावजूद अपनी सुनने और महसूस करने की कमाल की क्षमता की वजह से कातिल के लिए साजिश रचने में कामयाब हो जाता है.

    VALORANT Rogue YT 1920×1080 15s en US

    क्या प्रियदर्शन की यह वापसी सफल होगी?
    इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर वापसी कर रही है. फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन व्यक्ति और एक खूंखार कातिल के बीच के अनोखे टकराव पर आधारित है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में समझदारी और सूझबूझ की जीत होती है या फिर अहंकार और बुराई का पलड़ा भारी रहता है. इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    Akshay Kumar turns into a ruthless villain bollywood latest news Saif Ali Khan blind; terrifying atmosphere shown in the 'Haivan' teaser utter pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.