मेरठ, 11 अगस्त (प्र)। लिसाड़ी गेट की आमिर कालोनी में बारिश के दौरान आज मंगलवार सुबह एक मकान की छत गिर गई। इसके नीचे दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। एक महिला व युवती घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गनीमत रही परिवार के अन्य लोग उस कमरे से बाहर थे, जिसकी छत गिरी। सूचना पर देर से एंबुलेंस व पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर स्वजन को सौंप दिया।
आमिर कालोनी में निसार अहमद पुत्र अब्दुला का मकान है। उसके आठ बच्चे सोनू, शादाब, नाजमा, नसीमा, साइन, मुस्कान, समद व शाहिद है। अब्दुल्ला पत्नी शाहजहां समेत इसी मकान में रहता है। उसकी सास 80 वर्षीय जैतून पत्नी मजीद निवासी शोभापुर भी उसके पास ही रहती है। मकान के अंदर के कमरे में आज मंगलवार सुबह शाहजहां, जैतून व नाजमा बैठे थे।
इसी दौरान तेज बारिश के दौरान बिजली कड़की। एकाएक छत भरभरा कर गिर गई। उसने नीचे जैतून, शाहजहां व नाजमा दब गई। इससे हड़कंप मच गया। स्वजन की चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने मलबा हटाकर उसके नीचे दबे जैतून, शाहजहां व नजमा को निकालने का प्रयास किया। थाना लिसाडी गेट पुलिस को भी सूचना दी।
एक घंटे बाद लिसाडी गेट, लोहियानगर थाना पुलिस, फायर बिग्रेड की गाड़ी व एंबुलेंस पहुंची। तब तक लोग मलबे में दबे जैतून, शाहजहां व नजमा को बाहर निकाल चुके थे। जैतून की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल शाहजहां व नाजमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नाजमा की हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर हंगामा किया। पुलिस ने जैतून का शव मर्चरी भेजने का प्रयास किया तो स्वजन ने इन्कार कर दिया। पुलिस नहीं मानी तो स्वजन व शाहजहां ने धमकी दी कि उसकी मां का पोस्टमार्टम कराया तो वह जहर खा लेंगे। इस पर पुलिस बैकफुट पर आ गई और पंचनामा भरकर शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मलबे में कोई शव नहीं है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

