शामली, 11 अगस्त (ता)। कांधला के गांव एलम निवासी पर्वतारोही शंकर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनम चोटी फतह कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी शंकर शर्मा कई पर्वतीय अभियानों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने उपलब्धि को गांव के शहीद एयरफोर्स जवान गौतम को समर्पित किया है।
गांव एलम निवासी शंकर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में समुद्र तल से 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनम चोटी को सफलतापूर्वक फतह कर वहां तिरंगा फहराया। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण की शुरुआत 2019 में की थी। इसी वर्ष उन्होंने दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया। 2019 में शंकर शर्मा ने करीब 5029 मीटर ऊंची माउंट रेनाक चोटी पर सफलता हासिल की।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

