मेरठ/मवाना, 10 अगस्त (प्र)। सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा गांव के किसान को उसके लंबित राजस्व वाद का हवाला देकर जमीन की पैमाइश व सीमा स्तंभ लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। सिखेड़ा निवासी तिमेश्वर कुमार त्यागी ने एसडीएम मवाना को दी शिकायत में कहा कि उसका उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा के तहत कम्प्यूटरीकृत वाद एसडीएम न्यायालय में लंबित है। बीते गत दिवस उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसडीएम बताते हुए लंबित वाद की जानकारी दी।
आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने क्यूआर कोड भेजा और किसान से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करा ली। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से फोन करने वाले ने खुद को राजस्व निरीक्षक यानी कानूनगो कहा। उसने कहा कि टीम के साथ किसान की भूमि की पैमाइश की जानी है। किसान ने आरोपियों की बातों में आकर कुल 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। बाद में शक होने पर किसान ने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया।
राजस्व वाद में इस तरह फोन करके निजी खाते या क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान नहीं कराया जाता। कार्यालय से जानकारी करने पर ऐसी कोई अधिकृत कॉल करने की पुष्टि नहीं हुई। वही, एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि उनके पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
- जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
- ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

