Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    देश

    उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

    adminBy adminAugust 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अल्मोड़ा, 10 अगस्त (ता)। नवाचारी रवि टम्टा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (इवीटीओएल) यानि उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कर लिया है। जल्द ही वह लगातार पांच घंटे तक चलने वाला विद्युत चालित इवीटीओएल बनाएंगे। जिसमें पैराशूट भी होगा अगर कोई खतरा हुआ तो पायलट एक बटन से वह सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है। हवा में उड़ने वाली कार और इसमें सिर्फ एक अंतर है कि यह सड़कों में नहीं चल सकती है।
    हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम में वार्ता करते हुए हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि टम्टा ने कहा कि अभी इस तरह का बिजली से हवा में उड़ने वाली कार भारत ने किसी ने नहीं बनाई है।
    पहली बार इसका यहां पर सफल परीक्षण किया है। पायलट सहित इसका वजन दो क्विंटल हो जाता है। इसमें पायलट के बैठने के लिए कॉकपिट बना है। इसके अलावा चार प्रोपेलर इसको हवा में उड़ाने और संतुलन बनाने के लिए लगाए गए हैं। इसको बनाने में लाखों खर्च हुए हैं, विस्तृत ब्योरा जल्द ही जनता के सामने रखेंगे। इस कार्य के लिए सरकार से किसी प्रकार का अनुदान व मदद नहीं मिली है। इवीटीओएल में मौसम के पूर्वानुमान आदि के लिए भी प्रोगामिंग किया गया है। पूरा यंत्र कार्बन फाइबर का बना हुआ है।
    नवाचारी रवि टम्टा ने कहा कि अभी इसकी तकनीक के बारे में जानकारी नहीं दे सकते हैं। अगर यह बात बाहर आ गई तो पेटेंट कराने में दिक्कत हो सकती है। पेटेंट के बाद पूरी जानकारी देंगे। यह मान लीजिए की भारत में यह परीक्षण किसी ने अभी तक नहीं किया है।
    विदेशों में दो जगह पर यह इवीटीओएल सफल तरीके से बनाए गए है और परीक्षण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी यह प्रोटोटाइप है। आने वाले समय में इसको और आधुनिक बनाना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को सुलभ परिवहन दिलाना है। इसके अलावा इसके कई और उपयोग भी हो सकते है खासकर आपदा के समय में।

    almora Desh Success Successful test of a flying vehicle prototype tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026

    सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.