बिजनौर, 08 जुलाई (ता)। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने गत दिवस रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर वाया विदुर कुटी रेलवे लाइन निर्माण की मांग की। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने दी। उन्होंने कहा कि सांसद चंदन चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र बिजनौर की विभिन्न मांगों को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा की हस्तिनापुर-बिजनौर वाया विदुर कुटी नई रेलवे लाइन का निर्माण क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। इस रेल लाइन से बिजनौर, हस्तिनापुर, विदुर कुटी एवं आसपास के क्षेत्रों को मेरठ तथा देश के अन्य प्रमुख क्षेत्रों से बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा और क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। सांसद ने पूर्व में दी गई 66 किमी रेल लाइन की डीपीआर बनाने की जानकारी के संबंध में भी बात की और उसकी प्रगति जानी।
Trending
- 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
- बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
- मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
- आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
- कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
- सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी

