मेरठ, 08 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम देखने का इंतजार कर रहे युवाओं को गत देर रात निराशा हाथ लगी। कसाना डीजे का ट्रक मेरठ पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे कहीं भी रुकने की अनुमति नहीं दी। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले खुद कसाना डीजे के ट्रक पर मौजूद रहे और डीजे मालिक उमेश कसाना को बिना रुके आगे बढ़ने के निर्देश दिए।
कसाना डीजे और न्यू अमर डीजे के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी इसी वजह से पूरी तरह नहीं हो सका। कसाना डीजे के मेरठ पहुंचने से पहले ही युवाओं और डीजे प्रेमियों में खासा उत्साह था। लोगों को उम्मीद थी कि मोदीपुरम में न्यू अमर डीजे के विशेष सेटअप के सामने कसाना डीजे का जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
इसी उम्मीद में बड़ी संख्या में युवा हाईवे और आसपास के इलाकों में पहुंच गए। हालांकि कांवड़ यात्रा के चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कसाना डीजे को रुकने की अनुमति नहीं दी। देर रात कसाना डीजे का ट्रक मोदीपुरम की ओर पहुंचा तो मौके पर भीड़ बढ़ने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ट्रक को रुकने नहीं दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले खुद ट्रक पर चढ़े और डीजे मालिक उमेश कसाना से बातचीत की। उन्होंने डीजे को लगातार आगे बढ़ाते रहने के निर्देश दिए। पुलिस की सख्ती के कारण कसाना डीजे निर्धारित मार्ग पर चलता रहा।
काफी मान-मनौव्वल के बाद न्यू अमर डीजे और कसाना डीजे के बीच कुछ देर चलते-चलते मुकाबला देखने को मिला। दोनों के आवाज और सेटअप को लेकर आमना-सामना देखने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। कई लोगों ने इस पल को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। कसाना डीजे के पहुंचने की खबर फैलते ही हाईवे पर बड़ी संख्या में युवा और डीजे प्रेमी जुट गए। लोग सड़क किनारे खड़े होकर डीजे देखने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई।
पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराने में जुटे रहे। पुलिस की कोशिश रही कि डीजे को कहीं रुकने न दिया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा का मार्ग बाधित न हो और यातायात व्यवस्था भी बनी रहे।
Trending
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
- बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
- मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
- आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
- कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
- सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
- दहेज मांगने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा, सादगीपूर्ण निकाह अपनाने की अपील

