मेरठ, 08 जुलाई (प्र)। मेरठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बागपत में कांवड़ यात्रा मार्ग सर्वेक्षण करेंगे। मेरठ-रूड़की हाईवे स्थित दुल्हैड़ा चुंगी पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर पूर्वान्ह 11.45 बजे शोभित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दुल्हैड़ा चुंगी पर जर्मन हैंगर में तैयार मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। कांवड़ यात्रा में मुंख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की तैयारी कर ली गई। तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने हेलीपैड से लेकर मंच तक सुरक्षा परखी है। एनएसजी की टीम ने भी मेरठ पहुंचकर अफसरों के साथ मीटिंग की। उसके बाद सीएम की सुरक्षा को लेकर कांवड़ मार्ग से लेकर मंच तक ड्यूटी लगाई गई।
गत देर शाम को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की रिहर्सल कराई गई। सीएम के पहुंचने के समय मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों को रोका जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो सकें।
डीआईजी ने एटीएस कमांडों के साथ कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर दिए दिशा-निर्देश
एडीजी भानु भास्कर और एसएसपी अविनाश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी का जायजा लिया। हेलीपैड से लेकर मंच तक की सुरक्षा परखी। एनएसजी की टीम भी मेरठ पहुंची और अफसरों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की। साथ ही गतवर्षों का प्लान भी चेक किया गया। सीएम के आगमन पर तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा में लगाए है, ताकि जाम के हालत न बन सकें।
इससे पहले गत दिवस ही डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बेगमपुल से लेकर एटीएस कमांडों के साथ कांवड़ यात्रा का भ्रमण किया। उसके साथ ही कांवड़ यात्रा में लगे पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी चेक की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। डीआइजी ने कहा कि अच्छे से ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की पीठ भी थपथापाई है, इस दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षा पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि शहर के अंदर जाम न लगने दिया जाए। कांवड़ यात्रा की वजह से आमजन को भी कोई परेशानी न हो सकें। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि सीएम के आगमन को लेकर तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई भी चूक न हो सकें। मुजफ्फरनगर पुलिस को भी इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है।
Trending
- आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
- कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
- सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
- दहेज मांगने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा, सादगीपूर्ण निकाह अपनाने की अपील
- बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहीं दो मुस्लिम महिलाएं
- मोदी व बादल की मुलाकात के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें तेज
- कांवड़ियों पर बरसाएंगे सीएम योगी फूल, सीसीटीवी से होगी निगरानी

