Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    न्यूज़

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    adminBy adminAugust 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 06 जुलाई (ता)। बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन होने के बाद उनका पार्थिव शव लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर लाया गया। गत दिवस बसपा सुप्रीमो मायावती अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उमाशंकर सिंह का पूरा परिवार मौजूद रहा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने परिवार को सांत्वना दी और कहा उमाशंकर सिंह का परिवार मेरा परिवार है। मैं हमेशा परिवार के साथ खड़ी रहूंगी।
    उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन से भी ज्यादा बढ़कर मानते थे। हमेशा रक्षाबंधन पर चाहे मैं लखनऊ में रहूं या दिल्ली में, उमाशंकर सिंह राखी बंधवाने मेरे पास जरूर आते थे। कल जैसे ही उनके निधन की खबर मुझे मिली, मुझे बहुत ही दुख हुआ।
    बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषणा की है कि उमाशंकर सिंह का परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को राजनीति में जरूर लाऊंगी। इस मौके पर उमाशंकर सिंह के समधी और योगी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
    शोक संतृप्त परिवार से मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह जबसे बीएसपी में जुड़े, तब से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और वफादारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कभी भी बीएसपी को धोखा नहीं दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बीएसपी में रहकर अपने क्षेत्र का भी ध्यान रखा। समाज का भी ध्यान रखा और ऐसे डेडीकेटेड हमारी पार्टी के विधायक की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हुई है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके पूरे परिवार के साथ हूं। उनके रिश्तेदारों के साथ हूं। अभी वह तो जिंदा नहीं हैं, पर मेरा तो उमाशंकर सिंह के परिवार के लोगों को यही कहना है कि आप जब तक जिंदा रहे बीएसपी में आपने हमेशा ईमानदारी का परिचय दिया है। आपको मालूम है वह बिजनेसमैन थे और अक्सर आपने देखा है कि जो बिजनेसमैन होते हैं, जब सत्ता परिवर्तन होता है, तो वह पार्टियां बदल देते हैं। उतार चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा नहीं दिया। मुझे तो सही मायने में अपनी सगी बहन की तरह मानते थे। इस साल रक्षाबंधन भी है, तो मुझे बहुत दुख है कि इस बार राखी नहीं बांध पाऊंगी। हमेशा रक्षाबंधन में मैं लखनऊ में रही हूं या दिल्ली में रही हूं, मुझसे उन्होंने राखी जरूर बंधवाई। मायावती ने कहा कि मेरे भाई तो बहुत बने, लेकिन सब धोखा देकर चले गए। उमाशंकर सिंह ने कभी धोखा नहीं दिया। मैं उनके परिवार के लोगों को यह कहना चाहती हूं कि दुख की घड़ी में हमारी पार्टी उनके साथ है। उनका एक बेटा है, बेटी है, सब मुझे आदर सम्मान देते हैं। मैं इस मौके पर पूरे परिवार को आश्वासन देना चाहती हूं कि यदि परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को मैं राजनीति में आगे बढ़ावा दूंगी।
    उमाशंकर सिंह के स्थान पर उनके बेटे को पूरा महत्व दूंगी। हालांकि यह ऐसा कहने का मौका नहीं है लेकिन फिर भी मैं उनके परिवार को दुख की घड़ी में यह कह रही हूं कि राजनीति में वह काफी सक्रिय रहे हैं। समाज में बहुत सेवा करते रहे, तो परिवार चाहेगा तो मैं उनके बेटे को राजनीति में आगे करूंगी। जहां तक उनकी रसड़ा विधानसभा का सवाल है मेरे ख्याल में जब-जब भी उन्होंने चुनाव लड़ा बीएसपी से हमेशा उन्होंने चुनाव जीता है। क्षेत्र की जनता का पूरा ध्यान रखा है। पूरे क्षेत्र में हर सुख दुख की घड़ी में वे जनता के साथ खड़े रहे। हमेशा उन्होंने हर मामले में वहां की जनता का पूरा ध्यान रखा है।
    मुझे लगता है उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहेंगे कि अब वह नहीं रहे तो उनके बेटे को बढ़ावा दिया जाए। जैसा परिवार चाहेगा मैं जरूर बढ़ावा दूंगी। उनका पूरा साथ दूंगी। मुझे मालूम है कि महिलाएं अंदर बहुत दुखी हैं। उनकी बेटी, उनका बेटा, उनकी पत्नी, रिश्तेदार सब दुखी हैं। जब मुझे कल सूचना मिली तो मैं भी काफी दुखी हुई। बीच में मैं एक बार उमाशंकर सिंह को देखने भी आई थी। तबीयत ज्यादा ठीक नहीं थी। वह मुझे रियल सिस्टर की तरह बहुत ज्यादा मानते थे। एक बार उन्हें लगा कि बहन जी को बहुत दिन हो गया मुझे मिलना चाहिए तो बीमारी की हालत में भी मेरे आवास आ गए। मैंने उनसे कहा आप बीमारी की हालत में मुझसे मिलने क्यों आए, मैं आ जाती आपसे मिलने के लिए। तो उन्होंने कहा कि बहन जी आपकी बहुत याद आ रही थी इसलिए चले आए। मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमारी पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। बहुत नुकसान हुआ है। इस मौके पर हम हमारी पार्टी पूरे परिवार के साथ खड़ी है और मैं परिवार का पूरा ख्याल रखूंगी। बतादें कि विधायक उमाशंकर सिंह का कैंसर से जंग लड़ते हुए लंबी बीमारी के बाद 5 अगस्त को निधन हो गया था। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में उनके समर्थक गोमती नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस यूकेश सिंह वहां पर लगातार बसपा सुप्रीमो के साथ मौजूद रहे।

    BSP supremo paid tribute to MLA Umashankar Singh. lucknow Political tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.