Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    • यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    देश

    राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की

    adminBy adminAugust 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर, 06 जुलाई (ता)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत दिवस ओडिशा के गंजाम जिले में एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर एक विशेष ट्रेन से भुवनेश्वर लौट आईं। गोलाबंधा स्थित ‘आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज’ में रात्रि प्रवास के बाद राष्ट्रपति ने पास के ही एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
    इसके बाद वह राष्ट्रपति के लिए विशेष रूप से निर्धारित ट्रेन से भुवनेश्वर लौट आईं। मुर्मू मंगलवार को इसी ट्रेन से गंजाम जिले में गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि यह विशेष ट्रेन यात्रा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ओडिशा में भारी मानसूनी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी। गंजाम के कलेक्टर कीर्ति वासन वी ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए भुवनेश्वर और ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
    भुवनेश्वर लौटने के बाद मुर्मू नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वह भारतीय वायुसेना के एक खास विमान से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से रवाना हुईं। उन्हें विदा करने के लिए हवाई अड्डा पर राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, मुख्य सचिव अनु गर्ग, डीजीपी वाईबी खुरानिया और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
    अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान, मुर्मू ने कटक में जगत गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया और ब्रह्मपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने मां कंधुनी देवी के आदिवासी मंदिर और तप्तपानी के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    Bhubaneswar Desh PRESIDENT DROUPADI MURMU tazza khabar tazza khabar in hindi The President offered prayers at a Shiva temple in Ganjam.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

    August 6, 2026

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.