Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रियों से अपील यात्रा के दौरान गैर-हिंदुओं से सामान न खरीदें
    • भारतीय निशानेबाजों का चीन में शानदार प्रदर्शन
    • धोखे से की गई दूसरी शादी में भी पत्नी भरण-पोषण की हकदार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
    • छात्रों पर कार्रवाई नहीं रूकी तो सीजेपी ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी
    • खटकाना-आजादनगर में 15 सितंबर से डलनी शुरू हो जाएगी सीवर लाइन
    • तीन घंटे क्लास में बंद रही मासूम, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर निकाला
    • नीट छात्रा अंकिता सांगले ने की आत्महत्या
    • जागृति विहार में आवास विकास का चला बुलडोजर, अपने ही नक्शों पर कार्रवाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»छात्रों पर कार्रवाई नहीं रूकी तो सीजेपी ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी
    चुनाव

    छात्रों पर कार्रवाई नहीं रूकी तो सीजेपी ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 28 जुलाई (ता)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गत दिवस चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी।
    पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौता तोड़ा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। दिल्ली में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी नेता आशुतोष रांका, सौरव दास के साथ एडवोकेट कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मेरा रोल इस पार्टी के कानूनी मसलों में मदद करना है। सीजेपी ने कहा कि हमने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए पीड़ित छात्र अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। वे केस इन्फॉर्मेशन और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। इससे पहले दिन में सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने गत दिवस लिखा था कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पार्टी का कहना है कि उसने देशव्यापी आंदोलन केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर स्थगित किया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। सीजेपी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है, तो यह लाखों युवाओं के विश्वास के साथ धोखा होगा ।

    cjp CJP warns of renewed agitation if action against students does not stop. Desh New Delhi Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ यात्रियों से अपील यात्रा के दौरान गैर-हिंदुओं से सामान न खरीदें

    July 28, 2026

    भारतीय निशानेबाजों का चीन में शानदार प्रदर्शन

    July 28, 2026

    धोखे से की गई दूसरी शादी में भी पत्नी भरण-पोषण की हकदार: इलाहाबाद हाईकोर्ट

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.