मेरठ, 24 जुलाई (प्र)। जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत तथा न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह और शाम बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। 27-28 जुलाई के आसपास मानसून के फिर सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी और कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा होने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण वायु गुणवत्ता फिलहाल संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। यदि बीच-बीच में बारिश होती रही तो प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहेगा, जबकि लंबे समय तक बारिश नहीं होने पर धूल और उमस के कारण प्रदूषण में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
Trending
- भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ
- एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट
- 20 साल की सेवा वाले रेलकर्मियों को ट्रांसफर में प्राथमिकता
- बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
- चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
- 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए
- झूठी आन के लिए बेटी की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

