Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    • पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ
    • एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट
    • 20 साल की सेवा वाले रेलकर्मियों को ट्रांसफर में प्राथमिकता
    • बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
    • चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
    • 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए
    • झूठी आन के लिए बेटी की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»योगी आदित्यनाथ ने किया खाली स्थानों पर स्वच्छता एवं पौधरोपण का आह्वान
    देश

    योगी आदित्यनाथ ने किया खाली स्थानों पर स्वच्छता एवं पौधरोपण का आह्वान

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर, 24 जुलाई (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन से बरसात के मौसम में विशेष तौर पर स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही खाली स्थानों पर पौधरोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें और न ही नाली में डालें। नालों पर अतिक्रमण न करें, इससे जलनिकासी बंद हो जाएगी तथा मच्छरों व बीमारियों को पनपने का मौका मिलेगा। शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि इससे हम विषाणुजनित बीमारियों से बच सकेंगे। हमें स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना होगा। सभी लोग खाली स्थानों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ जरूर लगाएं और जो भी पौधे लगाएं, उसकी सुरक्षा भी करें। पेड़ हमें छाया, फल और ऑक्सीजन देते हैं। हमें जैव विविधता का भी संरक्षण करना होगा। इस लिहाज से गोरखपुर काफी समृद्ध है। यहां एक तरफ रामगढ़ताल है तो दूसरी तरफ चिलुआताल। एक तरफ राप्ती नदी है तो दूसरी तरफ गोर्रा नदी। इतना जल संसाधन कहीं और नहीं, जिसका हमें उचित उपयोग करना होगा।
    सीएम योगी ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग की प्रेरणा देते हुए कहा कि वर्षा की एक-एक बूंद बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम छोटे-छोटे प्लांट लगा सकते हैं। अब गोरखपुर समेत यूपी के नागरिकों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है, इसलिए अच्छे कार्य के संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज को उठानी पड़ेगी। उन्होंने लोगों को सार्वजनिक जमीनों पर अतिक्रमण से बचने की सलाह देते हुए कहा कि जब आवागमन तीव्र गति से होगा तो हम अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सफल होंगे। विकास से न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य को भी बेहतर बना सकेंगे।
    इस अवसर पर कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Desh gorakhpur tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Yogi Adityanath calls for cleanliness and tree plantation in vacant spaces.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    July 24, 2026

    पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ

    July 24, 2026

    एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.