Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम रेवंत रेड्डी को केटीआर ने भेजा कानूनी नोटिस
    • 201 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का होगा नया ठेका; बनेंगे 39 नाले- दो पंपिंग स्टेशन
    • मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आठ फोन और नकदी बरामद
    • खरखौदा में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपी दबोचा
    • सीजेपी के नेता आज केंद्र सरकार से कर सकते हैं बात, मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»खरखौदा में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपी दबोचा
    देश

    खरखौदा में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपी दबोचा

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 24 जुलाई (प्र)। मेरठ के खरखौदा में गुरुवार रात करीब 9 बजे दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि युवती ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    खरखौदा के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती बीए की पढ़ाई कर रही है। कुछ साल पहले इसी गांव के अरमान पुत्र अनीस ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उस युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले कुछ समय से युवती व युवक के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसका फायदा उठाकर अरमान शादी करने जा रहा था। इसका पता जैसे ही युवती को लगा, उसने विरोध कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर युवती के परिवार से मारपीट की, जिसके बाद गुरुवार रात उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

    युवती के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ किठौर सौम्या अस्थाना पहले गांव और फिर अस्पताल आ गई। उन्होंने युवती के परिवार से बात की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। परिजनों का आरोप था कि शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया गया है।

    युवती को अरमान की शादी की भनक लगी तो उसने विरोध का मन बना लिया। उसने फेसबुक पर अरमान को लेकर एक पोस्ट डाल दी। आरोप है कि इस पोस्ट को डालने के बाद अरमान के परिजन उसके घर में घुस गए और मारपीट की। मारपीट करने वालों में अरमान की मामी नगीना खातून, समीना, सानिया, मामा महबूब, मोहसिन व दानिश बताए जा रहे हैं जो फरार हैं।

    पुलिस की मानें तो अरमान मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में खरखौदा के एक गांव में अपने मामा महबूब के यहां रह रहा था। युवती के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल हमले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन टीमों को इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

    Kharkhoda meerut news meerut report rape tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीएम रेवंत रेड्डी को केटीआर ने भेजा कानूनी नोटिस

    July 24, 2026

    201 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का होगा नया ठेका; बनेंगे 39 नाले- दो पंपिंग स्टेशन

    July 24, 2026

    मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आठ फोन और नकदी बरामद

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.