Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को प्रदेश के सरकारी पदों पर 10 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण
    • सड़क और नालियों में कचरा-गोबर बहाने वालों की खैर नहीं
    • राम मंदिर की पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों की निगरानी अयोध्या के संत समाज को सौंपी
    • बद्दो के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी पकड़ा
    • यूपी में बनेंगे 238 ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्रमुख हाईवे पर भी मिलेगी सुविधा, पहले चरण में लगेंगे 714 चार्जर
    • मुस्लिमों ने हिंदू बस्ती में खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली
    • साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर 1.80 करोड़ की लगाई चपत
    • मोटरसाइकिल टीम को एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»छात्रवृत्ति में अब नहीं होगी देरी, हर काम की तारीख तय
    देश

    छात्रवृत्ति में अब नहीं होगी देरी, हर काम की तारीख तय

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 23 जुलाई (प्र)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए इस बार पूरी प्रक्रिया पहले से तय समय सीमा में पूरी कराने की तैयारी कर ली गई है। आवेदन कब होगा, संस्थान कब सत्यापन करेंगे, विश्वविद्यालय किस दिन जांच करेंगे और छात्रवृत्ति कब बैंक खाते में पहुंचेगी अब हर चरण की तारीख शासन ने पहले ही घोषित कर दी है। इससे अनावश्यक देरी और फाइलों के लंबित रहने पर रोक लगाने की कोशिश की गई है।

    समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह ने सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, मुख्य विकास अधिकारियों और जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर पूरी व्यवस्था की समीक्षा होगी। शासन के अनुसार शिक्षण संस्थानों का मास्टर डाटा 22 जुलाई से 15 अगस्त तक तैयार किया जाएगा, जबकि उसे 14 सितंबर तक सत्यापित कर लॉक किया जाएगा। नवीनीकरण (रिन्यूअल) के छात्र 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। नए (फ्रेश) छात्र 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। संस्थानों, विश्वविद्यालयों और संबंधित विभागों को भी हर चरण के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है। यदि आवेदन या अभिलेखों में कोई त्रुटि मिलती है तो उसके सुधार के लिए भी अलग समय निर्धारित किया गया है।

    आवेदन लटकाने पर होगी जवाबदेही तय
    शासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर आवेदन लंबित नहीं रखा जाएगा। पात्र आवेदन समय पर अग्रसारित करने और अपात्र आवेदन नियमानुसार निरस्त करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी देरी या लापरवाही होने पर संबंधित नोडल अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। समय सारिणी के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र नवीनीकरण छात्रों के खातों में 1 से 10 दिसंबर तथा नए छात्रों के खातों में 21 से 31 दिसंबर के बीच छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। त्रुटिपूर्ण मामलों निस्तारण के बाद शेष पात्र छात्रों को जनवरी 2027 में भुगतान किया जाएगा।

    छात्रवृत्ति की तारीखें तय
    जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि शासन ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की पूरी समय सारिणी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि छात्र अंतिम समय का इंतजार न करें और निर्धारित अवधि में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। सभी शिक्षण संस्थानों को भी समय पर सत्यापन और रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में समय सारिणी का व्यापक प्रचार कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र छात्र जानकारी के अभाव में छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

    meerut news meerut report scholarships tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को प्रदेश के सरकारी पदों पर 10 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

    July 23, 2026

    सड़क और नालियों में कचरा-गोबर बहाने वालों की खैर नहीं

    July 23, 2026

    राम मंदिर की पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों की निगरानी अयोध्या के संत समाज को सौंपी

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.