नई दिल्ली, 22 जुलाई (ता)। देश में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने अब तक एथेनॉल खरीद पर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत घरेलू स्तर पर गन्ने और अनाज आधारित कच्चे माल से तैयार एथेनॉल की खरीद की जा रही है। इससे ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है। फिलहाल देशभर में 501 एथेनॉल उत्पादन इकाइयां इस योजना से जुड़ चुकी हैं। यह जानकारी सरकार ने राज्यसभा में दी।
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियां डोमेस्टिक प्रोडक्शन से एथेनॉल खरीद रही हैं। इसमें गन्ने से बनने वाला मोलासिस, गन्ने का रस और चीनी सिरप शामिल हैं। इसके अलावा खराब खाद्यान्न, एफसीआई का अतिरिक्त चावल और मक्का जैसे अनाज से भी एथेनॉल तैयार किया जा रहा है।
सरकार के अनुसार 16 जुलाई 2026 तक देश में 501 एथेनॉल प्रोडक्शन यूनिट का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। ये सभी इकाइयां एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम के तहत डिनैचर्ड एनहाइड्रस एथेनॉल की सप्लाई कर रही हैं। सरकार का मानना है कि मजबूत सप्लाी नेटवर्क के कारण इस योजना को देशभर में तेजी से लागू किया जा रहा है।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सहयोगी कंपनी एचपीसीएल बायोफ्यूल्स भी एथेनॉल का उत्पादन कर रही हैं। इंडियन ऑयल की उत्पादन क्षमता 228 किलोलीटर प्रतिदिन है। भारत पेट्रोलियम की क्षमता 200 किलोलीटर प्रतिदिन है जबकि एचपीसीएल बायोफ्यूल्स की क्षमता 120 किलोलीटर प्रतिदिन है।
एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा। एथेनॉल सप्लाई 2024-25 के दौरान यहां 124.98 करोड लीटर एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 110.66 करोड लीटर, तमिलनाडु में 92.18 करोड़ लीटर, कर्नाटक में 79.24 करोड लीटर और गुजरात में 56.29 करोड लीटर बिक्री दर्ज की गई।
Trending
- कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
- जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
- डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा

