19 की उम्र में दो बेटी के बाद हुआ तलाक, दूसरे पति ने बढ़ाया हौंसला
नई दिल्ली, 22 जुलाई (ता)। बचपन में ही पोलियोग्रस्त हो गई शर्मिला धनकड़ को कम उम्र में शादी का दंश झेलना पड़ा। ससुराल में मिली प्रताड़ना से जीवन ऐसा नर्क हुआ कि महज 19 साल की उम्र में दो बेटियों की मां बनी शर्मिला मायके लौट आई। 6 साल बाद दूसरी शादी से जिंदगी बदलनी शुरू हुई। मिस्त्री पति अजीत सिंह ने 34 की उम्र में शर्मिला को पैरा एथलेटिक्स शुरू कराई। जल्द एफ-57 शॉटपुट में शर्मिला ने भारतीय टीम में जगह बना ली। अब 40 साल की शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर दावा ठोक रही हैं। पिछले राष्ट्रमंडल व पैरा एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रहकर पदक चूकीं शर्मिला को उम्मीद है कि उनकी झोली पदक से जरूर भरेगी।
शर्मिला की पहली शादी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई थी। उनकी दूसरी शादी रेवाड़ी में हुई। शर्मिला खेलों की दुनिया में आगे बढ़ती रहीं इसके लिए पति अजीत ने अपना घर भी बेच दिया। शर्मिला कहती हैं कि वह ग्लासगो में पदक जीतकर सबसे पहले घर खरीदने की कोशिश करेंगी। अभी वह रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही हैं। शर्मिला गर्व से कहती हैं कि वह हरियाणा की पहली महिला बस कंडक्टर हैं। 2018 में जब हरियाणा रोडवेज में हड़ताल हुई तो उन्हें कंडक्टर की नौकरी मिली। हालांकि उनकी यह नौकरी बाद में छूट गई। शर्मिला कहती हैं कि उन्हें वापस बुलाया जा रहा है, लेकिन वह अब नहीं जाएंगी।
Trending
- कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
- जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
- डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
