मेरठ, 21 जुलाई (प्र)। मुख्य सचिव एसपी गोयल 1993 से 1994 तक मेरठ में सीडीओ पद पर तैनात रहे थे। उन्होंने 33 साल बाद अपने पुराने कार्यालय का दौरा किया। कांवड़ यात्रा की तैयारी की बैठक के बाद उन्होंने विकास भवन पहुंचकर वहां की पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय बिल्कुल नहीं बदला है। यहां आकर वे जवान महसूस कर रहे हैं। सीडीओ नूपुर गोयल को उन्होंने उनकी सीट पर बिठाकर आशीर्वाद दिया। कहा कि उन्हें ऐसा काम करना चाहिए कि जनता उन्हें याद करे।
बैठक के दौरान उन्होंने अचानक सीडीओ को बुलवाया और अपने पुराने कार्यालय जाने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद विकास भवन और सीडीओ कार्यालय को उनके आगमन के लिए तैयार किया गया। मुख्य सचिव के साथ कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम डा. वीके सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार भी थे ।
विकास भवन की सीढ़ियों पर पैर रखते ही उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विकास भवन का नवनिर्माण उनके कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकक्ष में बैठने की दिशा और समस्याओं के समाधान के तरीके को याद किया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट के नाजिर धर्मेंद्र और सेवानिवृत्त डीपीआरओ से भी बातचीत की।
वापसी के दौरान उन्होंने गैलरी में लगी फोटो प्रदर्शनी देखी और विकास भवन के बाहर अधूरे खड़े पिलर पर ध्यान दिया। सीडीओ ने कहा कि तीसरी मंजिल का निर्माण अधूरा है। मुख्य सचिव ने कहा कि इसका प्रस्ताव बनवाकर भेजें, ताकि इस कार्य को पूरा कराया जा सके।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

